फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रह गोचर: फरवरी महीने में ये 4 बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, 4 राशि वालों के बदल जाएंगे दिन

Sat, 02 Feb 2019 03:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 02 Feb 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
planets transit in february 2019 and effects on all zodiac sign
planet transit 2019

साल 2019 की दूसरा महीना फरवरी शुरू हो चुका है। ज्योतिष के नजरिए से यह महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। फरवरी माह में 4 बड़े ग्रह अपनी-अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में बैठेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जैसे-जैसे किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की चाल में परिवर्तन आता है उस व्यक्ति को सकारात्मक और नकारात्मक रिजल्ट मिलने शुरू हो जाते हैं। ग्रह दशा पक्ष में होने से व्यक्ति के सारे काम आसानी से होने लगते हैं वहीं कुंडली में विपरीत ग्रह होने व्यक्ति को तमाम तरह परेशानियां आने लगती है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का व्यापक प्रभाव समस्त राशियों पर पड़ता है। फरवरी महीने में मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रह एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों के सितारे चमक सकते हैं तो वहीं कुछ के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं।  

planets transit in february 2019 and effects on all zodiac sign

मंगल का मेष राशि में गोचर- 6 फरवरी 2019
ज्योतिष में मंगल ग्रह का विशेष महत्व होता है। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है। मंगल ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक हैं। मंगल मकर राशि में उच्च के भाव रहते हैं और कर्क राशि में इन्हें नीच के भाव में। मंगल 6 फरवरी को मेष राशि में प्रवेश करेंगे इससे पहले कुछ समय से मीन राशि में विचरण कर रहे थे।

planets transit in february 2019 and effects on all zodiac sign
Venus

शुक्र का मकर राशि में गोचर-24 फरवरी
शुक्र ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में सुख-सम्पदा, सौंदर्य, ऐश्वर्य और संपन्नता का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष में शुक्र को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। 24 फरवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र अभी धनु राशि में विचरण कर रहे हैं। कुंडली में शुक्र के अच्छे प्रभाव से व्यक्ति को धन और संपन्नता की प्राप्ति होती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
planets transit in february 2019 and effects on all zodiac sign
sun

सूर्य का मकर राशि से कुंभ में गोचर- 13 फरवरी
ज्योतिष में सूर्य को सभी नौ ग्रहों का केन्द्र माना गया है। कुंडली में सूर्य अच्छा होने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। सूर्य राशि चक्र की एक राशि में लगभग एक महीने तक रहते हैं। सूर्य 13 फरवरी को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

विज्ञापन
planets transit in february 2019 and effects on all zodiac sign
planet

बुध का राशि परिवर्तन मकर राशि में- 7 फरवरी को
7 फरवरी को बुध धनु राशि से निकलकर मकर राशि में आएंगे। बुध ग्रह को ज्योतिष में बुद्धि और कौशल का प्रतीक माना जाता है। बुध के कुंभ में राशि परिवर्तन से शिक्षा, गणित, तर्क, यांत्रिकी, ज्योतिष, लेखाकार, वकील आयुर्वेद, लेखन, प्रकाशन, रंगमंच और निजी व्यवसाय में लगे जातको के लिए शुभ रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed