फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रह्मांड में पंचग्रही योग का निर्माण, ये पांच ग्रह होंगे एक साथ, जानें किसे करेंगे मालामाल

Thu, 04 Feb 2021 01:31 PM IST
रुस्तम राणा पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 04 Feb 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Panch grahi Yoga form on feb 12 2021 know astrological prediction
मकर राशि में पंचग्रही योग 2021 - फोटो : अमर उजाला

सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और शनि जैसे महान ग्रहों के एक साथ मकर राशि में गोचर करने से ब्रह्मांड में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है जो 12 फरवरी तक चलेगा। मेदिनी ज्योतिष के लिए तो यह योग अप्रत्याशित फल देने वाला है क्योंकि पृथ्वी पर मौसम में भारी फेरबदल हो सकता है। जनमानस के लिए भी इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि, सभी ग्रह शनिदेव की राशि मकर में इकट्ठा होकर कहीं न कहीं पीड़ित हो रहे हैं। जबतक सूर्यदेव इन ग्रहों के साथ हैं तबतक ये ग्रह अपना पूर्णफल दिखाने में असफल रहेंगे। इसलिए जनमानस को कहीं ना कहीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सभी बारह राशियों के लिए इनका प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योति विश्लेषण करते हैं।

Panch grahi Yoga form on feb 12 2021 know astrological prediction
राशि
मेष राशि- 

राशि से कर्मभाव में बना हुआ पंचग्रही योग आपके लिए हर तरह से सफलता के नए द्वार खोल देगा। हो सकता है माता-पिता से रिश्तो में कड़वाहट आए इसे बढ़ने न दें। मकान वाहन के क्रय का योग। कार्य-व्यापार की दृष्टि से समय बेहतरीन रहेगा ने अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। नौकरी में भी पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे।

Panch grahi Yoga form on feb 12 2021 know astrological prediction
राशि
वृषभ राशि- 

राशि से भाग्य भाव में बना हुआ पंचग्रही योग काफी मिलाजुला फल देगा। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रुचि रहेगी। समाज सेवा के प्रति भी जागरूक रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं  प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Panch grahi Yoga form on feb 12 2021 know astrological prediction
मिथुन
मिथुन राशि- 

राशि से अष्टमभाव में बना हुआ पंचग्रही योग अधिक उतार-चढ़ाव एवं अप्रत्याशित परिणाम दिलायेगा। कुछ कार्य बाधाएं मानसिक रूप से भी परेशान कर सकती हैं,विवादित मामले आपस में ही सुलझाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो समय प्रतिकूल रहेगा किंतु समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। अपने प्रभाव के बलपर विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे किन्तु अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे, गुप्त शत्रुओं से बचें।

विज्ञापन
Panch grahi Yoga form on feb 12 2021 know astrological prediction
राशि
कर्क राशि- 

राशि से सप्तमभाव में बना हुआ पंचग्रही योग कार्य-व्यापार की दृष्टि से अच्छी तो अच्छी सफलता दिलाएगा किंतु विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed