सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...
साप्ताहिक राशिफल: महापर्व दिवाली के इस हफ्ते इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है। इस समय आपकी आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। नौकरी करने वालो के लिए उन्नति के अवसर हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन सामंजस्य में कमी होगी। प्रेम करने वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। आप में से कुछ जातकों को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है।
वृष
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। तार्किक बातों से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप इस समय भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे, जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में प्रगति रहेगी। अंगुलियों में दर्द की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। नौकरी में तोड़ा सा प्रयास तरक्की दिलाएगा। व्यवसाय में इस समय निवेश के लिए अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा।
मिथुन
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। घनिष्ठ मित्रों से वार्तालाप होगी। छात्रों का अध्ययन सामग्री खरीददने में अत्यधिक व्यय होगा। शोध कार्यों में लगे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें । नौकरी करने वाले लोगो को कुछ समस्या हो सकती है। व्यवसाय में निवेश का उचित समय है। दांपत्य जीवन में सहयोग की भावना से प्रेम उत्पन्न होगा।
कर्क
इस राशि वाले जातकों के लिए यह समय मध्यम कहा जा सकता है । भाग्य के भरोसे न बैठें। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ मिलेगा। वाणी की अभिव्यकित से कुछ अच्छे संबंध बनेंगे। दैविक शक्तियों के प्रति आस्था का भाव प्रकट होगा। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थय की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा तो नौकरी पेशा वालों के लिए संयम बरतने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन में संबंध मधुर होंगे।