फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 20 July: मूलांक 9 वाले आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 20 Jul 2025 06:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 20 Jul 2025 06:25 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 20 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
20 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 20 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

Numerology Prediction 20 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
धन से जुड़ी अड़चनें अब धीरे-धीरे दूर हो रही हैं। धार्मिक या पुण्य कार्यों में खर्च का योग बन रहा है, जो आपको आत्मिक संतोष देगा। व्यापार में आमदनी में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा, पर माता की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। जीवनसाथी आपके हर निर्णय में साथ खड़ा रहेगा।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

Numerology Prediction 20 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रहेगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होता दिख रहा है, और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और सभी निर्णयों में साथ मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह उपयुक्त समय हो सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा, हालांकि प्रेम में अधिक गहराई की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 20 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
दिन भाग्यवर्धक है और धन-सम्मान दोनों में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। सामाजिक रूप से आपके प्रयास सराहे जाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ स्नेह बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Numerology Prediction 20 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आज का दिन थोड़ी मानसिक उलझन लेकर आ सकता है, खासतौर पर पैसों के मामले में। निवेश सोच-समझकर करें और खर्चों को नियंत्रित रखें। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा और किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय मधुर रहेगा, जो मन को संतुलन देगा।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed