फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

November Monthly Horoscope: सभी 12 राशि वालों के लिए नवंबर का महीना कैसा रहेगा? इस दिन रहें जरा बचके...

Tue, 31 Oct 2023 02:51 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 31 Oct 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
november monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
नवंबर मासिक राशिफल

मेष राशि


राहु और बृहस्पति के अलग हो जाने के फलस्वरूप मेष राशि में बना चांडाल योग समाप्त हो गया है। अब आपके जीवन में काफी सुखद परिणाम आने आरंभ हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। माह की 14 और 15 तारीख को रहें जरा बचके।

november monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों वाला रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो माह अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। किसी भी तरह की तैयारी में लगे हों तो परिणाम सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी, फिर भी प्रेम-विवाह के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। माह की 11 और 12 तारीख को रहें जरा बचके।

november monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों और संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। मकान या वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम हालात को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। माह की 18 और 19 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
विज्ञापन
november monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
माह में आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता रहेगा। ऐसे में हर कार्य और रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए पूर्ण करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा किंतु, कोर्ट-कचहरी के मामले को बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में आए परिवर्तन के परिणामस्वरुप विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी मामले हल होंगे। माह की 12 और 13 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
november monthly horoscope 2023 monthly rashifal impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
संपूर्ण माह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय लाभदायक ही रहेगा। धर्म-आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी ग्रह सकारात्मक प्रभाव देगा। परिस्थितियां अनुकूल है लाभ उठाएं। माह की 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed