{"_id":"65408131488c013190059f00","slug":"rahu-gochar-in-october-2023-know-effect-on-your-zodiac-sign-life-make-good-profit-these-zodiac-signs-2023-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahu Gochar 2023: 18 महीने बाद राहु का राशि परिवर्तन, सभी राशि के लोगों के ऊपर कैसा पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rahu Gochar 2023: 18 महीने बाद राहु का राशि परिवर्तन, सभी राशि के लोगों के ऊपर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Tue, 31 Oct 2023 09:56 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 31 Oct 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
rahu gochar 2023: शनिदेव जहां ढाई वर्ष में एक राशि में भ्रमण करते हैं वहीं राहु-केतु लगभग डेढ़ वर्ष तक एक राशि में भ्रमण कर अपना फल लंबे समय तक प्रदान करते हैं।
तीव्र बुद्धि के स्वामी राहु 30 अक्तूबर की शाम 5 बजकर 45 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि पर ये 18 मई 2025 तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में चले जाएंगे। राहु एक राशि पर लगभग 18 महीने गोचर करते हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव आपको अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। विदेशी मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके पेट और वायु संबंधी विकार से बचें। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। किसी दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव आय के साधन तो बढ़ाएगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह फल आति अनुकूल रहेगा इसलिए निर्णय लेने में विलंब न करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।

मिथुन राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए राहु बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे विशेष करके सामाजिक उन्नति और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अति अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए राहु का प्रभाव मिलाजुला फल प्रदान करेगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा और जब आपको लगेगा कि अब नहीं हो पाएगा तो उस समय कोई ऐसा कारण बनेगा कि कार्य संपन्न हो जाएगा अतः बाधा आने पर हताश न हो। धर्म और आध्यात्म के प्रति अरुचि न आने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से राहु का प्रभाव बेहतर रहेगा।