वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह ग्रहों का गोचर अवश्य होता है। ग्रह राशि परिवर्तन करने के अलावा अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति और कई तरह के योगों का निर्माण भी करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर के लिहाज से यह महीना बहुत ही खास रहने जा रहा है। नवंबर माह में न्याय और कर्मफलदाता शनि मार्गी होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। इसके अलावा इस माह सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह भी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र गुरु की राशि धनु में गोचर करेंगे। इसके बाद शनिदेव कुंभ राशि में सीधी चाल से चलेंगे, फिर शनिदेव की पिता सूर्यदेव अपनी नीच राशि तुला की यात्रा को विराम देते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में उल्टी चाल से चलेंगे। शनि समेत कई ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के लिए यह महीना काफी भाग्यशाली साबित होगा।
नवंबर में शनिदेव होंगे मार्गी और तीन ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:17 PM IST
सार
नवबंर माह में शनि कुंभ राशि में रहते हुए मार्गी हो जाएंगे। इसके अलावा सूर्य, बुध और शुक्र भी अपनी राशि बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन