New Year Scorpio Prediction 2024: वृश्चिक राशि वाले अपने काम के प्रति काफी प्रतिबद्ध किस्म के होते हैं। दोस्ती के मामले में ये काफी बेहतर होते हैं, लेकिन ये स्वभाव से थोड़े जुनूनी और क्रूर भी होते हैं। ऐसे में इनके साथ व्यवहार में सावधानी बरतने की जरूरत होती है. हालांकि, अपने करीबी लोगों के लिए ये काफी सहयोगी होते हैं। वृश्चिक राशि को जल तत्व की राशि माना गया है। इनका प्रेम संबंध कुछ खास होता है। इन्हें प्रेम के बदले प्रेम की इच्छा होती है। खास बात यह है कि ये अपनी उपेक्षा सहन नहीं कर पाते हैं। साल 2024 को लेकर अगर आपके मन में कोई भी उत्सुकता है तो यह लेख जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल की 10 बड़ी भविष्यवाणी की गई है।
{"_id":"6577ff232224e8ea700edd30","slug":"new-year-prediction-2024-yearly-horoscope-2024-of-scorpio-vrishchik-zodiac-sign-and-big-prediction-in-hindi-2023-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year Prediction 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा? जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
New Year Prediction 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा? जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी
Tue, 26 Dec 2023 05:44 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
वृश्चिक राशिफल वार्षिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशिफल वार्षिक 2024
- फोटो : Pixabay
- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति दूसरे और पंचम भाव के स्वामी हैं और साल की शुरुआत में देवगुरु आपके छठे भाव में मार्गी हो जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से साल की शुरुआती 4 महीना में आपको अपनी नौकरी में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। इसके अलावा विदेश यात्राओं से आपको लाभ होगा। कुल मिलाकर देवगुरु बृहस्पति का आर्शीवाद आपके जीवन को खुशियों से भरने का काम करेगा और आप प्रसन्न रहने वाले है।
वृश्चिक राशिफल वार्षिक 2024
- फोटो : istock
नौ ग्रहों में सबसे धीमी ग्रह शनिदेव, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पूरे वर्ष चौथे भाव में गोचर करेंगे। पंच महापुरुष राजयोग में से एक शश राजयोग का निर्माण करेंगे। शनिदेव के इस गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान न सिर्फ आप अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे बल्कि आपको कार्यस्थल पर भी बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खास तौर से वह जातक जो राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें शनिदेव की कृपा से बहुत बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृश्चिक राशिफल वार्षिक 2024
- ग्रहों के राजा सूर्य आपके दशम भाव के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और 12 वर्ष के बाद देवगुरु बृहस्पति के साथ छठे भाव में युति करेंगे। जब छठे भाव में गुरु और सूर्य की युति का निर्माण होगा तो आपके लिए एक विशेष राजयोग निर्मित हो जाएगा। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। इंटरव्यू में आपका चयन हो सकता है। प्रशासनिक सेवा में आपको नियुक्ति दी जा सकती है। इसके अलावा जो सरकार से जुड़कर काम कर रहे हैं उन लोगों को अत्यधिक आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। शिक्षक वर्ग को अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त होगी। इसके अलावा कर्मकांड करने वाले जातकों को भी देवगुरु बृहस्पति और सूर्य की कृपा से अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
वृश्चिक राशिफल वार्षिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 में एक बड़ा परिवर्तन तब होगा जब देवगुरु बृहस्पति 1 मई को आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे यानी की वृष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे साल में इसी भाव में रहेंगे। गुरु का यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं होगा क्योंकि बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपके प्रथम भाव पर होगी। आपके वैवाहिक जीवन में जितनी भी कठिनाइयां थी वह दूर हो जाएगी। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप यकीन मानिए आपके परिवार और समाज में आपको भरपूर मान सम्मान प्राप्त होगा।