इस माह सभी राशियों पर किसी न किसी
ग्रह का प्रभाव रहेगा, जिस वजह से उनकी जिंदगी में उतार चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन 2 राशियों पर नीच ग्रह माना जाने वाला राहु
ग्रह हावी रहेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये अक्टूबर माह।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए एकादशी के दिन चावल
मेष राशिः कानूनी मामला उठने की संभावना
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
पिछले माह की तुलना ये माह आपके लिए थोड़ा पीड़ाकारक हो सकता है। 27 अक्टूबर तक 36 दिन की शनि की दशा रहेंगी, जिसकी वजह से आपको नुकसान भी हो सकता है। इस माह आपको अपने निजी संबंधों को भी सुधारने का मौका नही मिल पाएगा। इस समय कोई कानूनी मसला भी उठ सकता है। इसीलिए इसे वार्ताओं और समझौतों के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें।
वृष राशिः भविष्य की योजना बनाएंगे
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस समय आप बुध की दशा भोग रहे हैं, जो 22 अक्टूबर तक रहेगा। ये सुख का कारक है। इस समय व्यापारी, व्यावसायी से लेकर घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध भी मजबूत होंगे। इसी समय आप भविष्य की दीर्घकालीन और लंबी चौ़ड़ी योजना बनाने के काम में जुट जाएंगे। इस समय आप काम, घर व सुख के बीच में अच्छा संतुलन बनाएंगे। साझेदारियों, सहभागिता और कानूनी दस्तावेजों के संबंध में नई प्रगति होगी।
मिथुन राशिः व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
20 नवंबर तक आपकी राशि में बुध की दशा रहेगी, जो सुख का कारक है। इस समय आपको व्यापारिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। पदोन्नति आमदनी के नए क्षेत्रों में वृद्धि होगी। भले ही ये माह आपके लिए हर क्षेत्र में खतरों को झेलने का समय हो, लेकिन इसके साथ ही आपको नकद फायदा भी होगा। आप लेन देन के सौदे, कर लाभ, निवेश यहां तक कि उत्तराधिकार से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क राशिः माता- पिता की सेहत को लेकर रहेंगे परेशान
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस समय आप पर 28 दिन की मंगल की दशा चल रही है, जो 25 अक्टूबर तक रहेगी। इस वजह से आने वाले समय में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपका धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन आपकी परेशानी का कारण माता पिता की सेहत होगी। इस समय उनके सेहत में गिरवाट आने की संभावना है, जो आपके तनाव का बड़ा कारण होगी।