{"_id":"5b8a312c42c7924646255cda","slug":"monthly-rashifal-september-horoscope-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सितंबर राशिफल 2018: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, जानिए किसके सितारे चमकेंगे","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
सितंबर राशिफल 2018: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, जानिए किसके सितारे चमकेंगे
Content Partner: Astrosage
Published by: Vikas Shekhawat
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सभी 12 राशियों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
2 of 13
aries
- फोटो : aries
आपके द्वारा किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना। क्योंकि मंगल उच्च का होने से आत्म विश्वास के साथ किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना प्रकट करता है। मान-सम्मान की दृष्टि से भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में संघर्षमय परिस्थितियों का सामना करने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इस माह में आपकी भाग्य उन्नति अच्छी होने की संभावना बन रही है। आपके व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी कार्य विस्तार की योजना बना रहे हैं तो उसे करने से आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। मासारंभ में आपको थोड़ी तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
इस माह में कामकाज को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से यह माह सामान्यत: शुभ रहेगा। बहुत ज्यादा उन्नति दायक बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त हो ऐसी स्थिति नहीं होगी क्योंकि शनि धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जो करियर और भाग्य उन्नति के लिए स्थिति सामान्य रहने वाली है। इसलिए अत्यधिक परिश्रम से कुछ अच्छा लाभ अर्जित किया जा सकता है। आर्थिक दृष्टि से कुछ अच्छा लाभ प्राप्त होने का अवसर प्राप्त हो सकता है परंतु विवादास्पद हो सकता है। ऐसे में आपको किसी से उलझने की कोशिश न करें। यदि किसी तरह का पैसों का लेन-देन का मामला हो तो सावधानी बरतना आपके लिए अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। इसलिए शत्रुओं से सावधान रहना लाभदायक होगा। इस माह में यदि गाड़ि या घर लेने का मन बनाया है या प्रयास कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
4 of 13
gemini
- फोटो : gemini
आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति हैं। आप अपने समझदारी से किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। परंतु क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। अतः किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसान दायक हो सकता है। आप अपने सगे संबंधियों से हमेशा सावधान रहने की कोशिश करें। अपने व्यवसाय या अपने किसी भी काम काज के क्षेत्रों में उन्हें सम्मिलित करने की कोशिश ना करें। अंयथा नुकसान या धोखा हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए तनावपूर्ण स्थितियों वाला हो सकता है। धन संचय के मामले में आप पीछे रह सकते हैं परंतु करियर के दृष्टि से यह माह उन्नति दायक हो सकता है। आपके जीवन साथी का सहयोग इस माह में प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।
विज्ञापन
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
5 of 13
cancer
- फोटो : cancer
मासारंभ में मानसिक परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं। मन बेचैन तथा परेशान हो सकता है। किसी भी कार्य योजना में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। शारीरिक आलस्य के कारण कामकाज के क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आपके सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर होने पर कुछ अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है तथा धन अचल संपत्ति के दृष्टि से यह माह उन्नति दायक हो सकता है। यदि आप सर्विस करते हैं और किसी पद पोजीशन प्राप्ति की कामना से काम कर रहे हैं तो आपको उसका लाभ प्राप्त हो सकता है। इस माह में आपके अधिकारियों से अच्छे संबंध रहने की संभावना है। जिससे आपको अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो इस माह में आपको जनसंपर्क ज्यादा हो सकता है तथा राजनीतिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।