चंद्रमा और सूर्य के राशि परिवर्तन का मानव जीवन पर प्रत्यक्ष प्रभाव दिखाई देता है। सूर्य जहां 1 दिन में 1 अंश की यात्रा करते हुए एक माह में एक राशि का विचरण करते हैं वही चंद्रमा ढाई दिन में ही एक राशि की यात्रा पूरी कर लेते हैं। चंद्रमा प्राणियों के मन, विचारों एवं भावनाओं के स्वामी हैं अतः इनकी यात्रा के समय आपकी राशि से शुभ-अशुभ भाव में पड़ने वाले प्रभाव का सीधा असर आपके स्वभाव पर दिखाई देता है। इसीलिये कई बार आपका निर्णय लेना बिल्कुल सही साबित होता है किंतु, कई बार आप अपने किए गए निर्णयों से पैदा हुए झंझावातों में ही उलझ जाते हैं क्योकि इसका सीधा संबंध आपके विचारों और निर्णयों से है जिन पर चंद्रमा का प्रभाव है। माह के वे ढाई दिन कौन-कौन से रहेंगे, जब चंद्रमा का अशुभ प्रभाव आपकी राशि पर अधिक पड़ेगा। इसी का ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
राशिफल: नवंबर माह में ढाई दिन जरा बचके, जानें राशिनुसार महीने की शुभ-अशुभ तारीखें
पं जयगोविंद शास्त्री
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन