Monthly Horoscope June 2021 in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए जून 2021 का मासिक राशिफल। मासिक राशिफल जून 2021 (Masik Rashifal June 2021) से आप अपने आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार, विवाह और प्रेम जीवन के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भविष्यवाणी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस महीने क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
Masik Rashifal June 2021: इन 4 राशियों के लिए धमाकेदार रहेगा जून का महीना, धनलाभ, नौकरी-व्यापार में तरक्की के संकेत
मेष राशि के जातकों के जून माह की शुरुआत में परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। करिअर-कारोबार में प्रगति होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। माह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन, पैतृक संपत्ति आदि के मामलों को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। माह के मध्य में छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा शुभ एवं लाभदायक होगी। राजनीति एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। लोग आपके फैसलों की सराहना करेंगे। 20 जून के बाद योजना के अनुसार कार्य नहीं होने या फिर उसमें बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको कठिन परिश्रम करने पर ही फल की प्राप्ति होगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान पक्ष से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंचित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। साथ ही उतावलेपन से बचें। अपने व्यस्ततम समय में जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें।
उपाय : प्रतिदिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृष राशि के जातकों को जून के महीने में स्वयं को नकारात्मक विचारों एवं हताशा से बचाना होगा। जीवन में आने वाली समस्याओं को एक-एक करके सुलझाने से आप सभी चुनौतियों से पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। माह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अत्यधिक बोझ रहेगा। सीनियर्स का आपके काम पर पैनी नजर बनी रहेगी। कारोबारियों को भी व्यवसाय में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक मामलों को लेकर खूब सोच-समझ कर निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोतों से आय के नये साधन बनेंगे। बाजार में फंसा हुआ धन मिल सकता है लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। घर की मरम्मत अथवा सुख-सुविधाओं आदि पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की अत्यधिक जरूरत रहेगी, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस दौरान आप अपनी उर्जा का सदुपयोग करके अपने सपनों को साकार करने की दिशा में लगा सकते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार भी सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: 'ॐ अं अंगारकाय नम:' मंत्र का एक माला जप प्रतिदिन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि के जातकों को जून माह के पूर्वार्ध में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे न रहें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपकी छवि खराब करने की साजिश रच सकते हें। कार्य योजना पूरी होने से पहले भूलकर भी उसका खुलासा न करें। किसी भी कार्य को बहुत ही सावधानीपूर्वक करें। चोट-चपेट लगने की आशंका बनी रहेगी, ऐसे में सतर्क रहें और वाहन धीरे चलाएं। भूमि-भवन से संबंधित विवादों को यदि कोर्ट-कचहरी से बाहर आपसी सहमति से निबटा लें तो बेहतर रहेगा। किसी भी कागज पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें। ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा बड़ों की सलाह अवश्य लें। माह के मध्य में अचानक से आपके ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की भी कार्यक्षेत्र में भी अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। माह के उत्तरार्ध में कॅरिअर अथवा कारोबार में अपेक्षा के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाने से निराश न हों, बल्कि संतोषं परम् सुखं सूत्र को याद करते हुए जो मिला है उसके लिए ईश्वर को धन्यवाद दें और बेहतर के लिए प्रयास करें। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर पूरी तरह से साथ खड़ा रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस माह अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखें। कोई पुराना रोग उभर सकता है अथवा चोट-चपेट के शिकार हो सकते हें।
उपाय : शनिदेव को काला तिल मिलाकर तेल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जप करें।
कर्क राशि के जातकों को इस महीने अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत है। क्रोध से बचें और आवेश में आकर न किसी को कुछ कहें और न ही कोई बड़ा निर्णय लें। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर की अपेक्षाओं की अनदेखी न करें। यदि कोई समस्या चल रही है तो किसी शुभचिंतक की मदद से दूर करने का प्रयास करें, बात बन जायेगी। स्वयं पर विश्वास रखें और चुनौतियों का डटकर करें। घर में परिजनों का और कार्यक्षेत्र में जूनियर्स और सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय शुभ है। हालांकि इस दौरान इस दौरान भूमि-भवन और संपत्ति आदि के क्रय-विक्रय का फैसला बहुत सोच-समझकर करें। संभव हो तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। महिलाओं का अधिकांश समय धर्म-अध्यात्म में बीतेगा। प्रेम संबंधों में यदि कोई गलतफहमी या तकरार चल रही थी तो वह संवाद के माध्यम से दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर इस माह आपको अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान दें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी दिक्कत की अनदेखी न करें, अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
उपाय : गुरुवार के दिन पीले वस्त्र, पीले फल, चने की दाल, धार्मिक पुस्तकों आदि का दान करें। प्रतिदिन हल्दी का तिलक लगाएं।