फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Capricorn Horoscope 2026: कैसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए साल 2026 ? पढ़ें वार्षिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 06:31 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 01 Nov 2025 06:31 AM IST
सार

Capricorn Yearly Horoscope 2026: मकर राशि के लोगों के लिए साल 2026 कुछ खास पाने का मौका लेकर आएगा, लेकिन इसके लिए स्वयं को कर्म प्रधान बनाना होगा। ग्रहों की स्थिति और ग्रहों का गोचर आपको बहुत कुछ प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
Makar Rashi Varshik Rashifal 2026 Capricorn Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
Capricorn Yearly Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

Capricorn Yearly Horoscope 2026: मकर राशि के लोगों के लिए साल 2026 कुछ खास पाने का मौका लेकर आएगा, लेकिन इसके लिए स्वयं को कर्म प्रधान बनाना होगा। ग्रहों की स्थिति और ग्रहों का गोचर आपको बहुत कुछ प्रदान कर सकता है। आप परिवार में भाई बांधवो के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। शनि का गोचर तीसरे भाव में होगा। बृहस्पति साल की शुरुआत में छठे भाव में होंगे और उसके बाद सातवें और आठवें भाव में जाएंगे। राहु का गोचर दूसरे भाव में लगभग दिसंबर तक रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़िया रहेगा। कम्युनिकेशन में सुधार होगा। क्रिएटिविटी मजबूत होगी। आपका कौशल बढ़ेगा। शत्रुओं प्रतिस्पर्धियों और प्रतियोगिताओं में आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को जितना ज्यादा समझेंगे और अपने कर्मों पर ध्यान देंगे, उतना ही आपको सफलता मिलती चली जाएगी। 

Makar Rashi Varshik Rashifal 2026 Capricorn Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
साल के बीच में सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पेट से जुड़े रोग, गैस्ट्रिक, अपच, कब्ज से निजात पाने का मौका मिलेगा। - फोटो : adobe stock

हेल्थ 
मकर राशि के लोगों के लिए साल 2026 में हेल्थ की स्थिति को देखा जाए, तो आपको इस साल मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साल के पूर्व भाग में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन साल के बीच में सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। यह साल अपनी सेहत पर ध्यान देकर आप महत्वपूर्ण बनाएंगे अपनी सेहत को लेकर सावधानी बनाए रखें और नियमित देखभाल करेंगे, तो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बच सकते हैं। साल की शुरुआत में स्वास्थ्य चुनौती पूर्ण परिस्थितियों से गुजरेगा। जनवरी से मार्च तक का समय अवधि सेहत के लिहाज से चुनौती पूर्ण रहेगी। ज्यादा ठंड लग सकती है। खांसी, जुकाम, आम मौसमी बीमारियां आपको परेशान करेंगी, ठंडी हवाओं और मौसम के कारण आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है और जो सांस के रोगी हैं, उन्हें ज्यादा सावधान रहना होगा, इसके साथ ही छाती से संबंधित विकारों का सामना करना पड़ सकता है।
 

साल के बीच में सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पेट से जुड़े रोग, गैस्ट्रिक, अपच, कब्ज से निजात पाने का मौका मिलेगा। सुबह-सुबह की सैर करना और पौष्टिक आहार लेना आपको फायदा पहुंचाएगा। मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या साल की तीसरी तिमाही में सामने आ सकती है। शरीर को अत्यधिक थकने से भी यह समस्या आएगी। आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। साल के अंतिम महीना में अपनी जीवन शैली को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होगा और प्रतिदिन फिजिकल एक्टिविटी और मेडिटेशन आपके लिए बहुत जरूरी होगा। इस समय अवधि में कोई चोट भी लग सकती है, इसलिए सावधान रहे। किसी भी यात्रा से पहले अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें और बदलते मौसम के प्रति संवेदनशील रहें। 

Makar Rashi Varshik Rashifal 2026 Capricorn Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बनेगी और आपके सीनियर्स आपके पक्ष में आ जाएंगे और आपको सपोर्ट करेंगे। - फोटो : adobe stock

जॉब और करियर 
मकर राशि के लोगों को साल 2026 में कैरियर और बिजनेस को लेकर कुछ खास प्राप्त हो सकता है। नौकरी की प्राप्ति से लेकर नौकरी में अच्छी स्थिति प्राप्त करने तक आप इस साल लगातार सक्रिय रहेंगे।दुविधाओं से बचने और भ्रम से बचने का प्रयास करें। साल की शुरुआत में आपके कुछ विरोधी कठिनताएं उत्पन्न करेंगे। 12वीं भाव में ग्रहों का एक साथ बैठना कार्य करने में बाधा उत्पन्न करेगा और वर्कप्लेस से दूरी बनाकर रखेगा। आपको विदेश जाने और ज्यादा व्यस्त रखने का काम मिला रहेगा, लेकिन साल के पूर्व भाग में आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा। बृहस्पति का गोचर कर्क राशि में जून में होने से जून से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बनेगी और आपके सीनियर्स आपके पक्ष में आ जाएंगे और आपको सपोर्ट करेंगे। आपके अंदर काम करने का नया उत्साह देखने को मिलेगा। बिजनेस  करने वालों को साल के बीच में बिजनेस में एक्सपेंशन मिलेगा और आप अपने बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आप जिस काम को भी हाथ में लेंगे, सफलता दौड़ी हुई आपके पास आएगी। आप नया स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं। इसी समय अवधि में नई नौकरी के लिए प्रयास करने से भी आपको सफलता मिल सकती है। साल के अंतिम महीना में बिजनेस में अच्छे लाभ देखने को मिलेंगे। आपका बिजनेस में बड़े नामचीन लोग और इंटरेस्ट दिखाएंगे, लेकिन नवंबर, दिसंबर में आपको कानूनी दिक्कतों से बचना होगा। नौकरी वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Rashi Varshik Rashifal 2026 Capricorn Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
मकर राशि वालों की लव लाइफ साल 2026 में उतार-चढ़ाव से भरी होगी, लेकिन साल की शुरुआत में आपको शादी या प्रेम के कुछ रिश्ते दिखाई दे सकते हैं। - फोटो : adobe stock

प्रेम और वैवाहिक संबंध 
मकर राशि वालों की लव लाइफ साल 2026 में उतार-चढ़ाव से भरी होगी, लेकिन साल की शुरुआत में आपको शादी या प्रेम के कुछ रिश्ते दिखाई दे सकते हैं। यह साल प्रेम संबंधों में अच्छी समझ और बैलेंस रखने की ओर संकेत करता है। आप अपने रिश्ते में नयापन लाने का प्रयास करेंगे और रोमांटिक जीवन को भी बढ़िया बनाने की कोशिश करेंगे। साल के शुरुआती महीनो में लव लाइफ में जटिलताएं देखने को मिलेंगी। उत्सुकता हावी हो सकती है। आपकी इच्छाएं बहुत ज्यादा प्रबल होगी और आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे और अपनी चाहत को बहुत ज्यादा खुलेपन से व्यक्त करना चाहिए। इस समय अवधि में आप बहुत ज्यादा रोमांटिक रहेंगे, इससे आपके पार्टनर को रोमांच महसूस होगा और आपके लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे।

विज्ञापन
Makar Rashi Varshik Rashifal 2026 Capricorn Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
रिश्ते में स्थिरता आएगी। आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे। सितंबर, अक्टूबर का समय लव लाइफ के लिए सबसे बढ़िया रहेगा। - फोटो : adobe stock

विवाहित संपत्ति के लिए भी यह समय प्यार से परिपूर्ण रहेगा। अप्रैल से जून के बीच पारिवारिक सदस्यों का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके लव की एक्सेप्टेंस हो जाएगी। आपके प्रियजन से कोई मतभेद होंगे, तो वह इस समय में हल हो जाएंगे, इसके बाद सोशल संपर्कों से लोगों के साथ नजदीकी रिश्ते बनेंगे। साल के बीच में लव और फैमिली लाइफ में अच्छा बैलेंस देखने को मिलेगा और जीवन में शांति रहेगी। यह समय आपको खुशी देगा। आपके लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत अच्छी रहेगी। आप दोनों के बीच समझदारी बढ़ेगी और एक दूसरे को सम्मान देने की भावना बढ़ेगी।

रिश्ते में स्थिरता आएगी। आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे। सितंबर, अक्टूबर का समय लव लाइफ के लिए सबसे बढ़िया रहेगा। इस समय रोमांस बढ़ेगा और आपका प्रेम जीवन अपने चरम पर दिखाई देगा, जिससे आप बहुत ज्यादा खुश और संतुष्ट होंगे। सगाई करने या विवाह की बात फाइनल करने के लिए यह समय अवधि बहुत अनुकूल रहेगी। साल के अंतिम महीनो में आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ सामाजिक कामों में बहुत ज्यादा भाग लेंगे। आपकी सामाजिक छवि मजबूत होगी। लोग आपके कामों की तारीफ करेंगे। दिसंबर के अंत में रिश्तों में समर्पण की भावना महसूस होगी और साल का अंत आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ के लिए खुशी लेकर आएगा। आपको सेटिस्फेक्शन महसूस होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed