ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्रपुत्र बुध वृश्चिक राशि की यात्रा संपन्न करके 25 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 42 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे जहां ये 13 जनवरी 2020 तक विराजमान रहेंगे।
फलित ज्योतिष में बुध
फलित ज्योतिष में बुध बैंकिंग सेक्टर, बीमा, फाइनेंस करने वाली कंपनियों, आईटी, शिक्षण संस्थानों, वित्तीय संस्थानों,कॉमर्स, न्यायिक व्यवस्था, शल्य चिकित्सा, फार्मा आदि के कारक माने गए हैं। जिस जातक की जन्मकुंडली में बुध की स्थिति बलवान रहती है वह कुशल वक्ता और तर्कशास्त्र में पारंगत होता है। ऐसे व्यक्ति को समझ पाना कठिन रहता है। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचसंज्ञक माने गए हैं जबकि, कन्या राशि में इन्हें उच्च राशिगत संज्ञा प्राप्त है। स्वास्थ्य की दृष्टि से इनका प्रभाव कंधे एवं नाभि प्रवेश पर रहता है अतः जन्म कुंडली में यदि बुध पाप ग्रहों के मध्य हो या नीच राशि गत हो तो प्राणियों के शरीर के इन स्थानों पर कहीं न कहीं व्याधिजन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
धनु राशि में गोचर करते समय बुध की पूर्ण दृष्टि मिथुन राशि में गोचर करते हुए राहु पर पड़ेगी जिसके प्रभाव स्वरूप राहु के दोषों में कमी आएगी। बुध अकेले ऐसे ग्रह हैं जो राहु की संगति में होने पर अथवा दृष्टि पड़ने पर राहु के दोष का अपनी क्षमता से शमन कर देते हैं।अतःधनु राशि में बुध का आगमन सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- भाग्य भाव में बुध का गोचर धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों का अवसर प्रदान करेगा। विदेश यात्रा हेतु वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हैं तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। प्रतियोगिता में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए भी बुध का राशि परिवर्तन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी संतान प्राप्ति के योग।
वृषभ राशि- राशि से आठवें भाव में बुध का गोचर स्वास्थ्य संबंधी चिंता तो दे ही सकता है। साथ ही दवाओं के रिएक्शन से भी बचें, स्किन एलर्जी का खतरा भी बना रहेगा। षडयंत्र का शिकार होने से बचें। कार्य क्षेत्र में अपना कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। धन भाव पर इनकी स्वगृही दृष्टि के प्रभाव स्वरूप किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे रुका हुआ धन वापस आएगा।
5 of 14
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि- राशि स्वामी बुध का स्वयं अपनी ही राशि मिथुन पर दृष्टि पड़ रही है अतः इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन वरदान की तरह है कई महीनों से आपके ऊपर रहा राहु का दुष्प्रभाव भी कम होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से बुध बेहतरीन लाभ देंगे। शादी विवाह संबंधी मामले का निपटारा होगा फिर भी साझा व्यापार करने से परहेज करें।