युवराज चंद्र पुत्र बुध वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके 17 दिसंबर को दोपहर 11 बजकर 35 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में ये चार जनवरी तक विद्यामान रहेंगे। उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
17 दिसंबर को बुध धनु राशि में करेंगे प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव
मेष राशि
राशि से भाग्य भाव में बुध का प्रवेश और पहले से ही वहां सूर्य का विद्यमान रहना दोनों ग्रहों का संयोग आपके लिए बेहतरीन कामयाबियों का सिलसिला आरंभ करेगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग है।
वृषभ राशि
राशि से अष्टमभाव में दो ग्रहों की युति आपके लिए मान-सम्मान की वृद्धि तो कराएगी किंतु कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार भी बना सकती है, इसलिए सावधान रहें। किसी सरकारी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। जमीन ज्यादा से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक तंगी से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
मिथुन राशि
राशि से सप्तम भाव में बन रहा बुधादित्य योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य व्यापार में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि
राशि से छठे भाव में सूर्य और बुध का मिलन कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में लाने में मदद करेगा। स्वास्थ्य विशेषकर के पेट संबंधी विकार, चर्मरोग के प्रति चिंतनशील रहें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा धन हानि की संभावना रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा।