फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध का मकर राशि में प्रवेश, गुरु और शनि के साथ युति से किन राशियों को मिलेगा लाभ

Tue, 05 Jan 2021 11:22 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 05 Jan 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
mercury transit in capricorn effects of all zodiac signs
mercury transit 2021ये मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 5 जनवरी की प्रातः 3 बजकर 55 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं। जहां ये 25 जनवरी की सायं 4 बजकर 55 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 30 जनवरी की रात्रि 9 बजकर 16 मिनट पर वक्री होकर बुध 21 फरवरी की सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर पुनः मार्गी होंगे। ये मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी हैं। मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही ये इस राशि पर पहले से ही गोचर कर रहे गुरु और शनि के साथ युति करेंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

mercury transit in capricorn effects of all zodiac signs
मेष राशि

मेष राशि
राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे बुध मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। उतावलापन अथवा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान देय हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि की संभावना अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार तो होगा लेकिन उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

mercury transit in capricorn effects of all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
राशि से भाग्य भाव में बुध आर्थिक पक्ष मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। महिला वर्ग किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता प्राप्ति के संकेत। मान-सम्मान की वृद्धि होगी संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in capricorn effects of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से अष्टम भाव में बुध स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। चर्म रोग, पेट संबंधी विकार अथवा एलर्जी से सावधान रहना पड़ेगा। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है। बड़े से बड़ा निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानी पूर्वक लें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान देय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन परिश्रम करने होंगे।

विज्ञापन
mercury transit in capricorn effects of all zodiac signs
राशि

कर्क राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे बुध दैनिक व्यापारियों के लिए बेहतरीन सिद्ध होंगे। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है, किंतु दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। व्यर्थ विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। महिला वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed