Mercury Retrograde 2021: बुध ग्रह 21 फरवरी को सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। वर्तमान में बुध ग्रह मकर राशि में स्थित हैं। बुध के मार्गी होने से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सात राशियों को बहुत ही शानदार परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से किन सात राशियों के जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम :-
Mercury Retrograde 2021: बुध ग्रह बदलेगा इन सात राशियों का भाग्य, 21 फरवरी को हो रहा है मार्गी
मेष: अप्रत्याशित लाभ मिलने की है संभावना
राशि से दशम भाव में मार्गी बुध कार्य व्यापार में अप्रत्याशित उन्नति देंगे। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अच्छी सफलता हासिल करेंगे। शीर्ष नेतृत्व से संबंध बिगड़ने न दें। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा।
वृष: मिलेगा भाग्य का साथ
राशि से भाग्यभाव में मार्गी बुद्ध भाग्य उन्नति तो कराएंगे ही धर्म एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए इनका शुभफल अति लाभ देने वाला रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा।
कर्क: वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता
राशि सप्तम भाव में मार्गी बुध कई तरह के सुखद परिणाम दिलाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
कन्या राशि- कई क्षेत्रों में मिलेगी कामयाबी
राशि स्वामी बुध का मूल त्रिकोण में मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय अति अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए भी सफलता के नए द्वार खुलेंगे। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।