बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध वर्तमान समय में मकर राशि एवं श्रवण नक्षत्र पर गोचर करते हुए 21 फरवरी की सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। ये 30 जनवरी की रात्रि 9 बजकर 16 मिनट पर वक्री हुए थे। इनके मार्गी होने के फलस्वरूप युवाओं पर तो सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा ही शिक्षण के क्षेत्र, बैंकिंग सेक्टर तथा शेयर बाजार के क्षेत्र से भी सुखद समाचार प्राप्त होंगे। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशि गत संज्ञक माने गए हैं। मकर राशि में गोचर करते समय इनके मार्गी होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
21 फरवरी से बुध होंगे मार्गी, इन राशि के लोगों के लिए आएगा अच्छा समय
राशि से दशम भाव में मार्गी बुध कार्य व्यापार में अप्रत्याशित उन्नति देंगे। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अच्छी सफलता हासिल करेंगे। शीर्ष नेतृत्व से संबंध बिगड़ने न दें। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि-
राशि से भाग्यभाव में मार्गी बुद्ध भाग्य उन्नति तो कराएंगे ही धर्म एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए इनका शुभफल अति लाभ देने वाला रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा।
मिथुन राशि-
राशि से अष्टम भाव में मार्गी बुध का फल मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पेट संबंधी विकार, दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग से बचें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी।
राशि सप्तम भाव में मार्गी बुध कई तरह के सुखद परिणाम दिलाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।