Horoscope Today 18 February 2021: गुरुवार को पलटेगी चार राशियों की किस्मत, कार्य-व्यापार में होगी खूब तरक्की
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिजनेस के लिए कोई यात्रा करनी पड़े, तो जरूर करें क्योंकि यह लाभदायक रहेगी। आज का दिन पारिवारिक रिश्तो में ताजगी के लिए होगा और जीवन साथी से भी सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में सकारात्मक परिणामों से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपकी आय भी आज बढती दिख रही है। आज अतिथि आगमन पर अच्छा खर्च हो सकता है और आपकी योजनाओं की पूर्ति भी अवश्य होगी। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं, तो आज वहां जाना सार्थक होगा, लेकिन आज किसी से कोई भी वादा ना करें।
आज आप अपनी पारिवारिक जीवन में घर गृहस्ती के उपयोग के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं और अपने दांपत्य जीवन में भी सरसता रास्ता बनाए रखेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके कंधों पर अतिरिक्त कार्य का भार आ सकता है और कोई नया काम आप को सौंपा जा सकता है, जिसे आपको पूरी जिम्मेदारी से करना होगा, लेकिन किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा थोड़ी सी भी अनबन आपको कानूनी पक्ष तक ले जा सकती हैं। हालांकि आज आपको अपनी कार्यकुशलता दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा और आप अपने शत्रु पर भी विजय प्राप्त करेंगे। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ गेट टुगेदर कर सकते हैं।
आज आप राजनीतिक गतिविधियों में और कुछ रुकावट महसूस करेंगे, जिससे आपका मन दुखी भी होगा। भाई बहनों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आप व्यस्तता के चलते भी अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिससे आप अपने जीवन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जो व्यापारी हैं, उनके लिए समय अच्छा है क्योकि वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। शाम के समय किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको कुछ उत्तरदायित्व वाला काम भी मिलने वाला है। विद्यार्थियों के लिए मन चाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
यदि आप अपने व्यापार में किसी विदेशी संस्था से साझेदारी करना चाहते हैं, तो इसमें आपको भरपूर लाभ होगा और आपके भविष्य की नींव मजबूत होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम होगी। निवेश के लिए समय लाभदायक है। समय का आपको भरपूर साथ मिलेगा। चलते-चलते अचानक से आज कोई प्रयोजन मिल सकते हैं, जिसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। आपके व्यापार में जीवन साथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी, जिसका आपको लाभ प्राप्त होगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेलने में व्यतीत करेंगे।