फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध और शुक्र ग्रह के संयोग से बनेगा इस माह शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को होगा फायदा

Wed, 04 Jun 2025 02:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 04 Jun 2025 02:41 PM IST
सार

जून के महीने में ग्रहों के गोचर करने से भद्र और मालव्य राजयोग का निर्माण होगी, जिससे कई राशि वालों को इसका लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
mercury and venus transit in june month will make bhadra and malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
जून माह में मालव्य और भद्र राजयोग का निर्माण होगा। - फोटो : adobe stock

जून का महीना ग्रहों के गोचर के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से साथ-साथ अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति भी होगी। वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हुए कई तरह के शुभ राजयोगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपको बता दें जून माह में दो महापुरुष राजयोग बनने जा रहा है। पहला मालव्य राजयोग और दूसरा भद्र राजयोग का निर्माण होगा। एक माह में इन दोनों ही राजयोगों का निर्माण करीब 100 साल बाद बनने जा रहा है। 29 जून को शुक्र ग्रह जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है वह अपनी स्वराशि में गोचर करके भद्र राजयोग का निर्माण होगा। वहीं 6 जून को बुध अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करके भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे। इससे कुछ राशि वालों की किस्मत में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 



Rahu Gochar 2025: साल 2026 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु, करियर में मिलेगी तरक्की

mercury and venus transit in june month will make bhadra and malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए जून माह में बना भद्र और मालव्य राजयोग बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित होगा। ये दोनों ही राजयोग आपकी राशि से लग्न और 12वें भाव में बनेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि, व्यक्तित्व में निखार और धन लाभ के भरपूर मौके बढ़ेंगे। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता पाने का दिन है। परिवार के सदस्यों संग कुछ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ योजनाएं आपके लिए बहुत ही कारगर साबित होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस दौरान देश-विदेश की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। 

Kendra Yog: शनि देव बनाएंगे शक्तिशाली केंद्र राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

mercury and venus transit in june month will make bhadra and malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही शुभ साबित होगा। बुध और शुक्र का गोचर 6 और 29 जून को आपकी राशि से चौथे और तीसरे भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको वाहन, जमीन, मकान का सुख आपको मिल सकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है उसमें उन्हे सफलता मिल सकती है। इस दौरान मीन राशि वालों को करियर-कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 

Trigrahi Yog: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मिलेगी सफलता
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury and venus transit in june month will make bhadra and malavya rajyog these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। यह राजयोग नौकरी और व्यापार के स्थान पर बनने जा रहा है। ऐसे में आपके लिए यह समय आपके लिए भाग्योदय का समय रहेगा। कार्यक्षेत्र में इससे आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग कोई नया काम शुरू करने वाले हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही शानदार और शुभ रहेगा। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अवसर मिलने के योग हैं। 


Angarak Yog 2025: केतु और मंगल की युति से धन-संपत्ति और सफलता के नए द्वार खुलेंगे, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed