फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Planet Transit 2024: मई में ग्रहों गोचर, इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा महीना

Sat, 27 Apr 2024 04:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 27 Apr 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
May Planet Transit 2024 May Horoscope Impact Jupiter And Venus Transit Good For These Zodiac Signs
मई माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
May Planet Transit 2024: मई का महीना शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस माह सभी ग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले और देवताओं के गुरु बृहस्पति करीब 13 महीनों के बाद अपनी राशि बदलने वाले हैं। गुरु का गोचर 01 मई को होगा। फिर 10 मई को बुद्धि और वाणी के देवता बुध मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 14 मई को सूर्य मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सुख, वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र 19 मई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जिसके चलते मालव्य राजयोग बनेगा। मई में गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। मई माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।  


मई माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते कई शुभ योग का निर्माण भी हुआ है। आपको बता दें कि वृषभ राशि में गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग, गुरु-चंद्रमा युति होने से गजकेसरी योग, मई माह में राहु-मंगल की युति होने से अंगारक योग, शनि के संयोग से शश राजयोग, मालव्य और शुक्रादित्य जैसे राज योग का निर्माण होगा। 
May Planet Transit 2024 May Horoscope Impact Jupiter And Venus Transit Good For These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना काफी शुभ साबित होगा। मई माह में गुरु के प्रवेश से कई तरह के राजयोगों का निर्माण होगा, जिसमें वृषभ राशि में गजलक्ष्मी, गजकेसर और शुक्रादित्य योग का निर्णाण होने से भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस माह में कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा  सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में कुछ आयोजन होने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी की तलाश  पूरी होगी। करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार करने के लिहाज से यह महीना बहुत ही शुभ रहेगा। 

May Planet Transit 2024 May Horoscope Impact Jupiter And Venus Transit Good For These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
मई माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन और इनसे बनने वाले योगों का सकारात्मक प्रभाव सिंह राशि के जातकों अच्छा पड़ेगा। आपकी राशि में गुरु दसवें भाव में बैठकर अच्छा खासा लाभ दिलाएंगे। आपको इस माह कहीं से अतिरिक्त धन लाभ मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी अच्छी योजना पर चल रहा काम आगे की तरफ बढ़ सकता है। नौकरी में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाला महीना बहुत ही शुभ साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
May Planet Transit 2024 May Horoscope Impact Jupiter And Venus Transit Good For These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को मई माह में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से मई माह में आपको कई मोर्चे से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ ग्रहों की युति आपके करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। अधूरे कामों में आपको सफलता मिल सकती है। पूरा माह आपके लिए सुख-शांति से बीतेगा। समाज में आपके काम की तरीफ होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed