फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Tue, 30 Apr 2024 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Apr 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
may monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
may monthly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना ढेर सारी खुशियां, सुख-समृद्धि के साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आ रहा है, जिनका सामना आप अपनी सूझबूझ के साथ करने में कामयाब होंगे। माह की शुरुआत करियर-कारोबार के लिए शानदार रहने वाली है। इस दौरान आप अपने परिश्रम और प्रयास से अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होते हुए नजर आएंगे। आपको रोजी-रोजगार से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों का अपने उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। जिनकी मदद से आप अपने विरोधियों को शिकस्त देने में कामयाब होंगे।

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा पेश किए जाने वाले प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया जाएगा। सीनियर और जूनियर आपके प्रपेाजल की तारीफ करते नजर आएंगे और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में जहां आपका ग्राफ उपर उठता हुआ नजर आएगा वहीं कारोबार में आप मनचाहा लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपके धन के भंडार में वृद्धि होगी। माह के दूसरे सप्ताह में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपकी भूमि-भवन और वाहन आदि की मनोकामना पूरी हो सकती है।

माह के उत्तरार्ध में आपको अचानक कहीं से अटका हुआ धन अप्रत्याशित रूप से प्राप्त हो सकता है। मेष राशि के जातकों को अपने रिश्तों को बेहतर बनाने लिए अपनी वाणी एवं व्यवहार में नम्रता लाने और अहंकार से बचने की आवश्यकता रहेगी। माह के मध्य में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान आप अपने और पराए की पहचान करने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह अनुकूल रहने वाला है। खट्टी-मीठी तकरार के बीच लव पार्टनर के साथ संबंध और जयादा मजबूत होंगे। सेहत की दृष्टि से मेष राशि के जातकों को अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

may monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ 
वृष राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको मनचाही सफलता पाने के लिए समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपको अपने करियर-कारोबार में अच्छी प्रगति एवं लाभ देखने को मिलेगा। माह के पहले सप्ताह में आप पूर्व में की गलतियों से सबक लेते हुए चीजों को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे। जिसके शुभ परिणाम आपको माह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेंगे।

इस माह आप धन लाभ कमाने के लिए शार्टकट या फिर कहें तिकड़म आदि का सहारा ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को माह की शुरुआत में अपने कार्यक्षेत्र में अचानक से हुए बड़े बदलाव के कारण कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान अनचाही जगह पर तबादले या फिर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल जाने के कारण आपका बना-बनाया शेड्यूल बिगड़ सकता है। इस माह वृष राशि के जातकों को बड़ी सूझ-बूझ के साथ अपने सहकर्मियों को मिलाकर काम करने की आवश्यकता रहेगी। माह के तीसरे सप्ताह में आप अपने करियर अथवा कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। हालांकि किसी भी तरह का रिस्क लेते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए अन्यथा आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।

माह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और पैसा उधार देने से बचें अन्यथा उसकी वापसी बामुश्किल ही संभव हो पाएगी। मई महीने की शुरुआत में आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ सामान्य बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा तथा लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
 
may monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए मई का महीना तमाम तरह की उपलब्धियां और सफलताओं को समाहित किए हुए है। इस माह आपको जीवन में तरक्की करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आपके पदोन्नति एवं विभाग में बदलाव की पूरी संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए मई का महीना ठीक-ठीक रहने वाला है।

इस माह कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं और प्रयास सफल होंगे। माह के मध्य में आपको व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आप नई योजनाओं से जुड़कर काम कर सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान आपका व्यवहार सभी चीजों को लेकर सकारात्मक रहेगा। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको मई महीने के अंत तक मनचाही सफलता मिल सकती है। इस दौरान विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। हालांकि इस दौरान घरेलू खर्च में वृद्धि संभव है।

मिथुन राशि के जातकों को मई महीने में मौसमी और पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक पीड़ा हो सकती है। ऐसे में उन्हें अपनी दिनचर्या, खानपान आदि का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई का महीना अनुकूल रहने वाला है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प और पीले चंदन अर्पित करके श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
may monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के लिए मई महीने की शुरुआत शुभता और लाभ लिए रहने वाली है। इस दौरान आपके जीवन में अचानक से कुछ चुनौतियों के साथ बड़े अवसर भी सामने आएंगे। माह के प्रारंभ में नौकरीपेशा लोगों को नई संस्थाओं से अच्छे आफर आ सकते हैं। आपकी उन्नति के योग बनेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ की प्राप्ति होगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। यदि आप अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको माह की शुरुआत में आश्वासन तो तमाम जगह से मिलेंगे लेकिन माह के मध्य तक ही आपको असल कामयाबी मिल पाएगी।

इस दौरान आपके जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। माह के मध्य में आप अपनी आय के स्रोत को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। हालांकि आपको जल्दी अच्छे रिटर्न की ख्वाहिश में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। इस दौरान भूलकर भी किसी के बहकावे में आकर सट्टा-लाटरी अथवा शेयर बाजार में पैसा न लगाएं अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

इस माह आप अपने रिश्तों को सुधारने की दिशा में स्वयं की तरफ से पहल कर सकते हैं। ऐसा करते समय किसी बड़े-बुजुर्ग व्यक्ति का विशेष आशीर्वाद आप पर बरस सकता है। माह के उत्तरार्ध में संतान संबंधी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। मई महीने में आपकी लव लाइफ बेहतर रहने वाली है। इस माह आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की दिशा में प्लान कर सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
may monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए मई का महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है लेकिन इसे पाने के लिए आपको अपने कर्म की साख को हिलाना पड़ेगा। इस माह आप जितने मनोयोग के साथ किसी भी कार्य को करेंगे आपको उसमें उतनी ही सफलता प्राप्त होगी। माह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति तो वहीं पहले से नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव की संभावना बनेगी। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार में कुछ बड़े प्रयोग करने का रिस्क उठा सकते हैं। ऐसा करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। इसके साथ आपको अपने भीतर अहंकार का भाव लाने से बचते हुए वाणी एवं व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी होगी।

माह के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आपके सीनियर और जूनियर दोनों आपके काम की तारीफ करते नहीं थकेंगे। सिंह राशि के जो जातक लेखन, शोध आदि कार्य से जुड़े हुए हैं उन्हें मई महीने के उत्तरार्ध में विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यह समय राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। उन्हें उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में किसी योजना में अटका हुआ धन भी अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है।

हालांकि यह समय आपकी सेहत के लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको अपनी जीवनशैली और खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह सिंह राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर आपकी अपने लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो इस माह किसी इष्टमित्र की मदद से वह दूर हो जाएगी। आप पर आपके पार्टनर का पूरा प्यार बरसेगा और आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी किसी पसंदीदा व्यक्ति के साथ मित्रता हो सकती है। घर-परिवार में एकता एवं सामंजस्य बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed