फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: भारत में दिखाई देगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें इसका समय और प्रभाव

Wed, 23 Apr 2025 12:01 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 23 Apr 2025 12:01 PM IST
सार

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा। ऐसे में आइए इसके समय और प्रभाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 in September date and time know lunar eclipse impact on india
खगोल विज्ञान के मुताबिक जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं, तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ता। - फोटो : adobe

Chandra Grahan 2025: जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं, तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ता, इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण खगोल विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है और इसका प्रभाव देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है, इसलिए जब भी ग्रहण लगता है, तो विशेष रूप से सावधानियां बरती जाती हैं। इस बार 14 मार्च 2025 को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है। इसके बाद अब सबकी नजर दूसरे चंद्र ग्रहण पर है। 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा। ऐसे में आइए इसके समय और प्रभाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Chandra Grahan 2025 in September date and time know lunar eclipse impact on india
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 के दिन लगेगा, जो भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि है। - फोटो : Freepik

चंद्र ग्रहण का समय
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 के दिन लगेगा, जो भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि है। यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा, जिसका समापन देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। खास बात यह है कि इस चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। इसके अलावा एशिया, यूरोप, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में भी यह नजर आएगा।

Chandra Grahan 2025 in September date and time know lunar eclipse impact on india
ज्योतिषियों के मुताबिक 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। - फोटो : adobe

मान्य होगा सूतक काल
ज्योतिषियों के मुताबिक 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले हमेशा सूतक लग जाता है। इस दौरान भोजन, पूजा-पाठ, यात्रा व खरीदारी करने की मनाही होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 in September date and time know lunar eclipse impact on india
ग्रहण लगने पर मंदिरों में मूर्तियों को स्पर्श करने से बचें। - फोटो : freepik

चंद्र ग्रहण के दिन क्या न करें

  • ग्रहण लगने पर मंदिरों में मूर्तियों को स्पर्श करने से बचें।
  • इस दौरान आप पूजा भी न करें। यह अशुभ होता है।
  • कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का उपयोग न करें।
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 in September date and time know lunar eclipse impact on india
ग्रहण में गर्भवती महिलाएं बाहर जाने से बचें, साथ ही कोई भी नया काम करने की भूल न करें। - फोटो : Freepik.com
  • ग्रहण को देखने की भूल न करें।
  • महिलाएं ग्रहण के दौरान श्रृंगार न करें।
  • ग्रहण में गर्भवती महिलाएं बाहर जाने से बचें, साथ ही कोई भी नया काम करने की भूल न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed