फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Gochar: मई में केतु करेंगे 2 बार गोचर, जानें कौन सी 3 राशियां रहेंगी सबसे अधिक प्रभावित

Wed, 23 Apr 2025 02:35 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 02:35 PM IST
सार

Zodiac Signs Affected by Ketu: केतु का गोचर राशियों पर गहरा प्रभाव डालता है और इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। यह हर 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। मई 2025 में, 18 तारीख को केतु प्रातः 4:30 बजे सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

विज्ञापन
May 2025 Ketu Transit When Ketu Moves Twice These 3 Signs Will Face Major Challenges
ketu gochar - फोटो : adobe stock

Negative Effects of Ketu Transit: केतु एक छाया ग्रह है जिसे वैदिक ज्योतिष में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रह वैराग्य, आध्यात्मिकता और मोक्ष के कारक होते हैं। केतु ग्रह हमारी आत्मा से जुड़ी गहरी प्रक्रियाओं को प्रभावित करता है। केतु का गोचर राशियों पर गहरा प्रभाव डालता है और इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। यह हर 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इसलिए शनि के बाद केतु का गोचर सबसे अधिक प्रभावशाली और लंबे समय तक असर डालने वाला माना जाता है।

Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जून तक इन राशि वालों के पास होगा पैसा ही पैसा

मई 2025 में, 18 तारीख को केतु प्रातः 4:30 बजे सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। यह गोचर रविवार को होगा और इसके प्रभाव से कुछ राशियों पर विशेष रूप से नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। केतु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।  आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनके ऊपर केतु का गोचर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

Budh Ast 2025: बुध के अस्त होने से इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, जीवन में आएगी खुशहाली

Trending Videos
May 2025 Ketu Transit When Ketu Moves Twice These 3 Signs Will Face Major Challenges
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
केतु के इस गोचर का मेष राशि पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। परिवार में मनमुटाव और अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। छात्र वर्ग परीक्षा को लेकर अत्यधिक चिंतित रहेंगे और यह चिंता उन्हें मानसिक तनाव की ओर ले जा सकती है। व्यापारियों के लिए इस समय प्रॉपर्टी का सौदा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान उम्रदराज जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

May 2025 Ketu Transit When Ketu Moves Twice These 3 Signs Will Face Major Challenges
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु राशि
मई महीने में केतु का दोहरा गोचर धनु राशि के जातकों के लिए काफी परेशानियां लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। उनकी खामोशी आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। अगर आप इस समय कोई संपत्ति बेचने या किराए पर देने की सोच रहे हैं तो यह समय शुभ नहीं है। उम्रदराज जातकों के लिए यह समय मानसिक परेशानी और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
May 2025 Ketu Transit When Ketu Moves Twice These 3 Signs Will Face Major Challenges
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
केतु के गोचर का कुंभ राशि के जातकों पर भी नकारात्मक प्रभाव रहेगा। इस दौरान निवेश करना और व्यापार में जोखिम उठाना आपके लिए ठीक नहीं होगा। नौकरीपेशा जातकों को भी कोई भी घाटे का सौदा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। इस दौरान छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, गलत संगत से बचें। मई माह कुंभ राशि के जातकों के लिए उपयुक्त नहीं रहेगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed