फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Ast 2025: बुध के अस्त होने से इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी, जीवन में आएगी खुशहाली

Thu, 24 Apr 2025 06:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 06:19 AM IST
सार

Mercury Transit: बुध का अस्त होना कुछ राशियों के लिए शुभ भी साबित हो सकता है। जिन राशियों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा, उन्हें अपने पुराने विचारों और रणनीतियों को छोड़कर नये दृष्टिकोण अपनाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Budh Ast 2025 Mercury in Retrograde in Aries  The Impact on These 4 Zodiac Signs
Budh Gochar 2025 - फोटो : Adobe Stock

Mercury Combust May 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव ग्रहों के राजकुमार कहलाते हैं। बुध ग्रह को बुद्धि, वाक्पटुता, वाणी और तर्क के कारक माने जाते हैं। 8 मई 2025 को बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 15 मई को ग्रहों के सेनापति मंगल के साथ मेष राशि में ही बुध अस्त हो जाएंगे। यह अस्त 8 जून तक रहेगा और इसके बाद बुध उदय हो जाएंगे। हालांकि, ज्यादातर लोग बुध के अस्त होने को अशुभ मानते हैं, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर एक जैसा नहीं होता।


Jupiter Transit May 2025: मई महीने में होने वाला गुरु गोचर इन राशियों के लिए ला सकता है मुश्किलें, रहें सतर्क
बुध का अस्त होना कुछ राशियों के लिए शुभ भी साबित हो सकता है। जिन राशियों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा, उन्हें अपने पुराने विचारों और रणनीतियों को छोड़कर नये दृष्टिकोण अपनाने का मौका मिलेगा। यह समय आत्ममूल्यांकन और सुधार के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है, जिससे वे अपनी दिशा और निर्णयों में सुधार ला सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
Moon Transit in Pisces: 25 अप्रैल को मीन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Budh Ast 2025 Mercury in Retrograde in Aries  The Impact on These 4 Zodiac Signs
Budh Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का अस्त नवम भाव में होगा, जो भाग्य, आध्यात्म से जुड़ा होता है। इस समय आप बाहरी दुनिया से ज्यादा अपने अंदर की दुनिया पर ध्यान देंगे। जो सवाल लंबे समय से आपके दिमाग में चल रहे थे उनके जवाब अब स्वाभाविक रूप से आपको मिलेंगे। हालांकि, यात्रा की योजना बनाने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन यह देरी आपको लाभकारी साबित होगी। अब आप पहले से ज्यादा सोच-समझ कर निर्णय लेंगे। यह समय पुरानी सीखी हुई बातों को फिर से लागू करने और नई सोच विकसित करने के लिए आदर्श है।

Budh Ast 2025 Mercury in Retrograde in Aries  The Impact on These 4 Zodiac Signs
Budh Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का अस्त छठे भाव पर असर डालेगा। छठा भाव स्वास्थ्य, प्रतियोगिता और रोज़मर्रा के जीवन से संबंधित है। यह समय आपके लिए धीरे धीरे प्रगति लेकर आएगा। बाहर से भले ही चीजें धीमी लगें, लेकिन अंदर गहरी तैयारी हो रही होगी। अगर आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य या कार्य संबंधी मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे थे तो अब वह सुधार हो जाएगा। साथ ही जो लोग आपसे प्रतिस्पर्धा कर रहे थे अब आप उन्हें बेहतर समझ पाएंगे। इस समय आप कम बोलेंगे लेकिन ज्यादा समझने की स्थिति में होंगे, जो एक मजबूत व्यक्तित्व की पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Ast 2025 Mercury in Retrograde in Aries  The Impact on These 4 Zodiac Signs
Budh Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का अस्त चौथे भाव पर असर करेगा, जो घर, परिवार और आंतरिक सुरक्षा से संबंधित है। इस दौरान आप परिवार, रिश्तों या अपनी मानसिक शांति पर गहरे विचार करेंगे। जिन निर्णयों को लेकर आप कंफ्यूज थे उस पर आप निर्णय ले पाएंगे। बाहर की दुनिया भले ही आपको परेशान कर रही हो, लेकिन आप अंदर से शांत और स्थिर महसूस करेंगे। यदि आप संपत्ति बेचने या किराए पर देने का सोच रहे थे, तो इस समय आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जो लोग घर से ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें स्थिर आय मिल सकती है।

विज्ञापन
Budh Ast 2025 Mercury in Retrograde in Aries  The Impact on These 4 Zodiac Signs
Budh Gochar 2025 - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त दूसरे भाव पर प्रभाव डालेगा, जो वित्तीय स्थिति, वाणी और मूल्य प्रणाली से जुड़ा होता है। इस दौरान आपको यह समझने का मौका मिलेगा कि क्या बोलना सही है और कब चुप रहना बेहतर है। यह समय आपके वित्तीय योजनाओं का पुनरावलोकन करने के लिए उपयुक्त है। पुराने खर्चों को ध्यान में रखते हुए आप उस पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे। इस समय आप अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक संचार में अधिक संयमित और परिपक्व हो सकते हैं, जिससे आपकी प्रगति को बल मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed