Magha Amavasya 2026 Horoscope: इस साल माघ अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है। इसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं, जो स्नान, दान और पिंडदान के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। इस वर्ष यह तिथि ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाली हैं। बता दें, मौनी अमावस्या पर शुक्र और सूर्य दोनों शनि की राशि मकर में विराजमान रहेंगे। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इसके प्रभाव से जातकों को बिजनेस में अच्छा लाभ, नई नौकरी की प्राप्ति, रिश्तों में सुधार और सभी तरह के दोषों से मुक्ति प्राप्त हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
{"_id":"69689f0435de224ad4062e7c","slug":"mauni-amavasya-2026-date-subh-yog-and-horoscope-in-hindi-know-kab-hai-magha-amavasya-2026-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों को होगा धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों को होगा धन लाभ
Sun, 18 Jan 2026 10:52 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:52 AM IST
सार
Magha Amavasya 2026 Horoscope: मौनी अमावस्या पर शुक्रादित्य राजयोग का संयोग रहने वाला है। यह समय कुछ राशि वालों के लिए खास रहेगा, जिससे अच्छे लाभ संभव है। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
Mauni Amavasya 2026
- फोटो : अमर उजाला
Mauni Amavasya 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
- मौनी अमावस्या मिथुन राशि वालों के लिए खास रहने वाली हैं।
- आपको धन लाभ होगा और नए निवेश से भी अच्छे रिटर्न संभव है।
- प्रेम और दांपत्य जीवन में भी मधुरता और सामंजस्य बढ़ेगा।
- विवाह के योग बनेंगे और सभी का साथ आपको प्राप्त होने वाला है।
- मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन मजबूत होगा।
- किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
- प्रमोशन के लिए आपका चयन होगा।
Mauni Amavasya 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या शुभ रहेगी।
- धन लाभ से लेकर मान-सम्मान प्राप्त होगा।
- परिवार वालों के लिए कोई वाहन खरीद सकते हैं।
- प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति का अनुभव होगा।
- आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय लाभकारी रहेगा।
- दोस्तों के साथ व्यापार की योजना बनाएंगे।
- नई नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो कोई मौका आपको मिल सकता है।
Surya Gochar 2026: सूर्य ने किया मकर में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को नौकरी-व्यापार में आएंगी दिक्कतें
विज्ञापन
विज्ञापन
Mauni Amavasya 2026
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
- मौनी अमावस्या पर आपको धन लाभ होने की संभावनाएं हैं।
- यदि आपने किसी निवेश में पैसे लगाए हैं, तो आपको लाभ मिलने के भी योग बनेंगे।
- नए सौदे सफलता से पूरे हो सकते हैं।
- शारीरिक व मानसिक रूप से खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।
- रिश्तों में नयापन आएगा।
- नई जिम्मेदारियां या वेतन वृद्धि जैसी सकारात्मक खबर मिल सकती है।
सुख-वैभव के दाता शुक्र बनाएंगे मालव्य महापुरुष राजयोग, इन राशियों को होगा अचानक लाभ
विज्ञापन
Mauni Amavasya 2026
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
- किसी लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का समय अनुकूल रहेगा।
- निवेश के मामले में भी अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है।
- आप कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं और सभी का समर्थन प्राप्त होने वाला है।
- लग्जरी वस्तु की खरीदारी करने का भी मन बना सकते हैं।
- दोस्तों के साथ पार्टनरशिप करेंगे।
- रिश्ता और अधिक मजबूत होगा।
- पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
शुक्र ग्रह ने बदली चाल, 5 फरवरी तक रहेंगे मकर राशि में और इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।