फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2023: मंगल ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर बनाया रूचक योग, इन राशि वालों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

Sat, 18 Nov 2023 12:22 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Nov 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
mars transit in scorpio 2023 mangal ka vrishchik rashi me gochar and impact on all zodiac signs
mars transit 2023

महान ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 16 नवंबर को सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं जहां ये 27 दिसंबर की मध्यरात्रि पश्चात 12 बजकर 21 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे। अपनी ही राशि में गोचर करने के परिणाम स्वरूप सभी के लिए इनका प्रभाव शुभफल कारक ही रहेगा। वृश्चिक राशि पर गोचरकाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ?  इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

mars transit in scorpio 2023 mangal ka vrishchik rashi me gochar and impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए मंगल के शुभ प्रभावस्वरूप आपके स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे।आय के संसाधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं।
mars transit in scorpio 2023 mangal ka vrishchik rashi me gochar and impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला रहेगा कार्य। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से भी परहेज करें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभाग में किसी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर उत्तम फलकारक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in scorpio 2023 mangal ka vrishchik rashi me gochar and impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी किंतु अत्यधिक यात्रा के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन
mars transit in scorpio 2023 mangal ka vrishchik rashi me gochar and impact on all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। परीक्षा में और अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा सा प्रयास और तेज करें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। आय के साधन बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद बढ़ने न दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed