फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 जून को मंगल का मीन राशि में होगा प्रवेश, जानिए आपके लिए शुभ या अशुभ

Tue, 16 Jun 2020 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 16 Jun 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
mars transit in pisces 2020 impact on all zodiac
मंगल का राशि परिवर्तन

ग्रहों के सेनापति मंगल 18 जून की रात्रि 08 बजकर 13 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त कर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में मंगल 16 अगस्त की शाम 06 बजकर 29 मिनट तक भ्रमण करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि मेष में चले जायेंगे। मेष एवं वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल, मकर राशि में उच्च तथा कर्क राशि नीच संज्ञक होते हैं। अग्नितत्व प्रधान ग्रह मंगल जल तत्व की राशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं अतः अग्नि और जल के संयोग से वर्षा की संभावना अधिक रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में ये मेटल्स, प्रापर्टी-रियलस्टेट, इंफ्रा, सीमेंट, ज्वलनशील पदार्थों के कारक होते हैं अतः इनकी मीनराशि की यात्रा के समय इन वस्तुओं के सेक्टर्स में उतार चढ़ाव अधिक रहेगा। शेयर बाज़ार के निवेशक इन सेक्टरों पर ध्यान रखें। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।





Surya Grahan 2020 : 21 जून को सूर्य ग्रहण पर कई तरह के संयोग, कुछ ऐसा दिखेगा इस दिन सूर्य

mars transit in pisces 2020 impact on all zodiac
राशि
मेष राशि- राशि से बारहवें भाव में मंगल का जाना आपके लिए अत्यधिक खर्च और भागदौड़ करवाएगा। इस अवधि में यात्रा सावधानीपूर्वक करें तथा वाहन दुर्घटना से बचें। लेन-देन के मामलों में अधिक सावधान रहें क्योंकि, दिया गया पैसा वापस आने में संदेह रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
 
mars transit in pisces 2020 impact on all zodiac
राशि

वृषभ राशि- राशि से लाभभाव में मंगल का गोचर आपके लिए अकारक होते हुए भी आय के स्रोत बढ़ाएगा किंतु, परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। इसे ग्रह योग समझकर तुलना दें, परिवार में विघटन न पैदा होने दें। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in pisces 2020 impact on all zodiac
मिथुन

मिथुन राशि- राशि से कर्मभाव में मंगल का गोचर महिला वर्ग के लिए तो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु, पुरुषों के लिए अत्यधिक लाभदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा और उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के भी योग।

विज्ञापन
mars transit in pisces 2020 impact on all zodiac
राशि

कर्क राशि- राशि से भाग्यभाव में मंगल के गोचर के फलस्वरुप आप धर्म-कर्म के मामलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा देशाटन का पूर्ण लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। अपने साहस एवं शौर्य के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed