{"_id":"5e72f92c8ebc3e75db2668a2","slug":"mars-transit-in-capricorn-gives-benefit-to-these-four-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल का उच्च राशि मकर में प्रवेश इन राशि वालों को पहुंचाएगा बड़ा फायदा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मंगल का उच्च राशि मकर में प्रवेश इन राशि वालों को पहुंचाएगा बड़ा फायदा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
22 मार्च को मंगल ग्रह मकर राशि में गोचर करेगा। मकर राशि मंगल की उच्च राशि है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, क्रोध, सैन्य शक्ति, जमीन एवं लाल रंग का कारक माना जाता है। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। मकर राशि में मंगल ग्रह उच्च का और कर्क राशि में नीच का होता है। कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होता है तो वह शक्तिशाली होता है। इसलिए मंगल ग्रह मकर राशि में बलशाली होगा और चार राशियों को यह बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं...
मेष राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
2 of 5
उच्च अधिकारियों को मिलेगा सहयोग
मंगल मेष राशि का स्वामी है। मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने जा रहा है। इस दौरान आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण मेष राशि के जातकों को अपने उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और साथ ही नौकरी में प्रमोशन होने की भी संभावना है। पारिवारिक सुख का भी अनुभव करेंगे।
सिंह राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
3 of 5
शत्रुओं पर होंगे हावी
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है। मंगल के गोचर के कारण सिंह राशि के जातक अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वो समाप्त हो जाएगा। इस समय आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। सेहत में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृश्चिक राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
4 of 5
आपके साहस और पराक्रम में होगी वृद्धि
मंगल ग्रह को वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल के गोचर के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके साहस को सराहा जाएगा। आप अपने काम में बहुत मेहनत करेंगे। इस समय में आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
मीन राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
5 of 5
आर्थिक लाभ की है प्रबल संभावना
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस समय में आपको चारों तरफ से लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक हालात ठीक हो जाएंगे। नौकरी पेशे से जुड़े जातकों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। आप इस अवधि में कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। बड़े भाई बहनों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।