फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल का उच्च राशि मकर में प्रवेश इन राशि वालों को पहुंचाएगा बड़ा फायदा

Thu, 19 Mar 2020 10:18 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 19 Mar 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Mars Transit in Capricorn gives benefit to these four signs
मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर

22 मार्च को मंगल ग्रह मकर राशि में गोचर करेगा। मकर राशि मंगल की उच्च राशि है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, क्रोध, सैन्य शक्ति, जमीन एवं लाल रंग का कारक माना जाता है। यह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। मकर राशि में मंगल ग्रह उच्च का और कर्क राशि में नीच का होता है। कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होता है तो वह शक्तिशाली होता है। इसलिए मंगल ग्रह मकर राशि में बलशाली होगा और चार राशियों को यह बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं... 

मेष राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव

Mars Transit in Capricorn gives benefit to these four signs

उच्च अधिकारियों को मिलेगा सहयोग
मंगल मेष राशि का स्वामी है। मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने जा रहा है। इस दौरान आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण मेष राशि के जातकों को अपने उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और साथ ही नौकरी में प्रमोशन होने की भी संभावना है। पारिवारिक सुख का भी अनुभव करेंगे।

सिंह राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव

Mars Transit in Capricorn gives benefit to these four signs

शत्रुओं पर होंगे हावी
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है। मंगल के गोचर के कारण सिंह राशि के जातक अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। अगर आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वो समाप्त हो जाएगा। इस समय आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। सेहत में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृश्चिक राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव

Mars Transit in Capricorn gives benefit to these four signs

आपके साहस और पराक्रम में होगी वृद्धि
मंगल ग्रह को वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल के गोचर के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके साहस को सराहा जाएगा। आप अपने काम में बहुत मेहनत करेंगे। इस समय में आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

मीन राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव

Mars Transit in Capricorn gives benefit to these four signs

आर्थिक लाभ की है प्रबल संभावना
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस समय में आपको चारों तरफ से लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक हालात ठीक हो जाएंगे। नौकरी पेशे से जुड़े जातकों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। आप इस अवधि में कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। बड़े भाई बहनों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed