फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2022: 27 जून को मंगल करेंगे अपनी स्वराशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
mars transit in aries 2022 know positive and nagetive impact on all 12 zodiac rashi
mars transit 2022: मंगल अति उत्साही,ऊर्जावान,आग्नेयास्त्रों,सेना तथा जमीन जायदाद के कारक हैं इनके राशि परिवर्तन का आम जन पर सीधा असर पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला

महान पराक्रमी ग्रह और पृथ्वी पुत्र मंगल 27 जून की सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ देवगुरु बृहस्पति के साथ चल रही इनकी युति भी समाप्त हो जाएगी। इनके मेष राशि में प्रवेश के साथ ही ‘रूचक योग’का निर्माण होगा जो जन कल्याणकारी रहेगा। जिन जातकों की जन्मकुंडली में ये केंद्र में गोचर करेंगे उनके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेंगे। जिनके अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए भी बहुत नुकसानदेय नहीं रहेंगे। सभी राशियों के लिए इनके गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

mars transit in aries 2022 know positive and nagetive impact on all 12 zodiac rashi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलतादायक सिद्ध होंगे। इनके द्वारा बनाए गए ‘रुचक योग’ का पूर्ण शुभ प्रभाव आपके जीवन में दिखाई देगा। यह योग उन लोगों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा जो सरकारी नौकरी,पुलिस,सेना,रियल स्टेट,ट्रांसपोर्ट और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता के लिए प्रयास कर रहे होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। मित्रों एवं संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं।

mars transit in aries 2022 know positive and nagetive impact on all 12 zodiac rashi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएंगे। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि के योग। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से सम्बंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। अपने अदम्य साहस के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in aries 2022 know positive and nagetive impact on all 12 zodiac rashi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी  वापस मिलने की उम्मीद। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
mars transit in aries 2022 know positive and nagetive impact on all 12 zodiac rashi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव के गोचर करते हुए मंगल ‘रुचक योग’का निर्माण करेंगे इसलिए इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करता हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ही ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जो लोग नीचा दिखाने में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed