फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar: 28 जुलाई से मेष समेत इन राशि वालों को नौकरी में आएंगी दिक्कतें, मंगल का होगा गोचर

Sat, 19 Jul 2025 04:12 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 19 Jul 2025 04:12 PM IST
सार

 Mars in Virgo 2025: जुलाई महीने में लगातार ग्रहों का गोचर जारी है। इनके प्रभाव से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति संभव हैं। इसी बची अब ग्रहों के सेनापति मंगल भी अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mars in Virgo these zodiac sign will face problem know Mangal Gochar rashifal
Mangal Gochar 2025 - फोटो : adobe

Mars in Virgo 2025: जुलाई महीने में लगातार ग्रहों का गोचर जारी है। इनके प्रभाव से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति संभव हैं। इसी बची अब ग्रहों के सेनापति मंगल भी अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। वह 28 जुलाई 2025 को सिंह से अपनी यात्रा को विराम देते हुए कन्या में प्रवेश करेंगे। मंगल एक राशि में 45 दिनों तक रहते हैं, इसलिए यह संयोग एक लंबे समय के बाद बन रहा है। चूंकि कन्या बुध की राशि है और ज्योतिष में मंगल-बुध के बीच शत्रुता का भाव है, इसलिए कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका हैं। इन जातकों को नौकरी, करियर और आत्मविश्वास में कमी झेलनी पड़ सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Mars in Virgo these zodiac sign will face problem know Mangal Gochar rashifal
Mangal Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मंगल का गोचर मेष राशि वालों के तनाव को बढ़ा सकता है। आपके खर्च अधिक होने के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। इस दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही या आलस्य से बने-बनाए काम को बिगाड़ सकती हैं। आप अपने काम के लिए जो भी योजना बनाएंगे उसके सफल होने में समय अधिक लग सकता है। आप दूसरों के भरोसे अपने व्यापार को कार्य न छोड़ें अन्यथा बना-बनाया सब बिगड़ सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्ति में कई प्रकार की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

Mars in Virgo these zodiac sign will face problem know Mangal Gochar rashifal
Mangal Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों को इस समय मानसिक अशांति झेलनी पड़ सकती है। आपको कारोबार में कुछ कठिनाइयां आएंगी। इस दौरान दांपत्य जीवन के प्रति अरुचि के पीछे आपसी मतभेद होंगे। आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी अथवा लंबी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। सेहत सही न रहने के कारण काम पर इसका असर होगा। बेहतर होगा सट्टा-लॉटरी आदि में पैसा न लगाएं। रिश्तों में धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें।

Surya Gochar 2025: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars in Virgo these zodiac sign will face problem know Mangal Gochar rashifal
Mangal Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को अपने काम को लेकर अलर्ट रहना होगा। कार्य की अधिकता के चलते आप आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा कामकाज की अधिकता के कारण शरीरिक कष्ट मिल सकता है। रिश्तों में अनबन होने से मन दुखी होगी। आप दोनों को आपसी तालमेल बैठाने की कोशिश करनी होगी। यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। 
ans Mahapurush Rajyog: गुरु के गोचर से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशि को मिलेगी करियर-कारोबार में सफलता



Vastu Tips: वास्तु के ये प्रभावशाली चिन्ह घर में लाते हैं सुख-समृद्धि, जानिए इनके बारे में
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed