फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar: कन्या राशि में मंगल का गोचर, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का वरदान

Sun, 13 Jul 2025 01:48 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

Mangal Ka Rashi Parivartan: अगस्त में मंगल के कन्या राशि में प्रवेश से तीन राशियों को इनकम, करियर और नए अवसरों में बड़ा लाभ मिल सकता है। यह गोचर इनके लिए सफलता और तरक्की के नए दरवाज़े खोल सकता है।

विज्ञापन
Mars in Virgo Brings Financial Luck Career Rise and Wealth Growth for These Fortunate Signs in Hindi
Mangal Gochar In Kanya 2025 - फोटो : adobe

Mangal Gochar In Kanya: ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, गुस्सा, रक्त से जुड़ी स्थितियाँ, जमीन-जायदाद और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब भी मंगल अपनी राशि बदलते हैं, तो इन सभी क्षेत्रों में खास प्रभाव देखने को मिलता है। इस बार मंगल अगस्त माह में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो कि बुध ग्रह की राशि है। बुध और मंगल की युति जहां कुछ राशियों के लिए मिलाजुला असर देती है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह गोचर काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।


Weekly Horoscope (14–20 July): जुलाई का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
खास तौर पर तीन राशियों के जातकों को इस परिवर्तन से इनकम में बढ़ोतरी, करियर में तरक्की और नई योजनाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। तो आइए जानते हैं वे कौन-सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिनका भाग्य मंगल के इस गोचर से चमक सकता है।
Chandra Ast in Sawan: सावन महीने में चंद्रमा कर्क राशि में 3 दिन तक अस्त, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

Mars in Virgo Brings Financial Luck Career Rise and Wealth Growth for These Fortunate Signs in Hindi
पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
मंगल का कन्या राशि में प्रवेश सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। क्योंकि यह गोचर आपकी कुंडली के द्वितीय भाव (धन भाव) में हो रहा है, जो आय, बचत और परिवार से जुड़ा होता है। इस समय आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं और अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपनी आय का कुछ हिस्सा सेविंग में भी सफलतापूर्वक जोड़ पाएंगे। इसके अलावा, समाज में आपकी छवि बेहतर होगी और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

Mars in Virgo Brings Financial Luck Career Rise and Wealth Growth for These Fortunate Signs in Hindi
इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर काफी सकारात्मक परिणाम ला सकता है। मंगल आपकी कुंडली के दशम भाव में गोचर करेंगे, जो करियर, प्रतिष्ठा और कार्यक्षमता का भाव माना जाता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है या फिर किसी बेहतर अवसर के रूप में नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा। आपको नई डील्स, साझेदारियाँ या व्यापार विस्तार के बेहतर मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके फैसले मजबूत होंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे आप प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars in Virgo Brings Financial Luck Career Rise and Wealth Growth for These Fortunate Signs in Hindi
इस समय आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के लिए मंगल का यह गोचर सातवें भाव में हो रहा है, जो दांपत्य जीवन और व्यापारिक सहयोग को दर्शाता है। इस समय आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा और उनके करियर में भी तरक्की देखने को मिल सकती है। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो यह समय लाभदायक सिद्ध हो सकता है। मंगल और गुरु की मित्रता के कारण यह गोचर आपकी प्रभावशाली उपस्थिति को और मज़बूत करेगा। सामाजिक और पेशेवर दायरे में आपकी लीडरशिप क्वालिटी उभरेगी, जिससे लोग आपके निर्णयों को महत्व देंगे और आपकी बातों का सम्मान करेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed