फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासिक राशिफल : जानें अप्रैल माह में क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

Mon, 01 Apr 2019 10:27 AM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
march horoscope 2019 monthly rashifal april predictions 2019
अप्रैल मासिक राशिफल

April Horoscope 2019 हिन्दू पंचांग के अनुसार अप्रैल का महीना हिन्दू वर्ष का आखिरी माह है। अप्रैल का महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। सभी 12 राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसे बीतेगा ग्रह नक्षत्रों की चाल से जानिए इस महीने का राशिफल।

march horoscope 2019 monthly rashifal april predictions 2019
मेष

व्यावसायिक पक्ष
आपको अपने पेशे के वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान हासिल होगा। आप अपने करियर में खासी प्रगति कर सकते हैं, हालांकि आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा और इधर-उधर की बजाय काम पर ध्यान लगाना होगा। इस समय में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे और इससे आप सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को प्रेरित होंगे। मास अन्त में आप जोखिम लेकर कोई नया कार्य आरम्भ न करें। इस अवधि में साझेदारी व्यापार आपको लाभ देकर जायेंगे।

आर्थिक पक्ष
इस मास आर्थिक पक्ष सामान्यत: प्रबल रहेगा। अत्यधिक उतार -चढ़ाव नहीं आएंगे। अचानक से होने वाले व्यय आपके कष्ट बढ़ा सकते हैं। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों का विस्तार कर सकते है। समय आपके अनुकुल है। मास आरम्भ में विचार गये कार्य पूर्ण होंगे। कार्यों मे कुशल नितियों की भूमिका विशेष रहेगी। उद्देश्य प्राप्ति के लिये आपका व्यवहार सकारात्मक बनायें रखने से आय स्त्रोतों का विस्तार होगा। मनोबल के उच्च बने रहने से भी आपके धन में बढ़ोतरी होगी। मास अन्त में आपके संचय को सहयोग प्राप्त होगा। इस समय में विदेश स्थानों पर धन विनियोजित करने से बचना आपके लिये उचित होगा। इस समय में बेवजह जोखिम लेने से बचें।

पारिवारिक पक्ष
आपको परिवार में सज्जनों के संपर्क में आने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती है। मास आरंभ में आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। व्यय बढ़ेंगे। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख-शांति को बनाए रखें। संतान की सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मास के अंत में संतान प्राप्ति संबंधित मनोकामना पूरी हो सकती है।

प्रेम संबंध 
इस मासके शुरु में ही आपके नये प्रेम संबन्ध बनने के योग बन रहे है। परन्तु इन संबन्धों की आयु अधिक लम्बे समय की नहीं है। मास  मध्य भाग में समय आपका  सहयोग करेगा। तथा इस अवधि में जीवन साथी आपके व्यावसायिक लाभों को सहयोग देगे। आपके प्रेमी/प्रेमिका  की पहल करने की योग्यता से आपके कई कार्य पूरे होने के योग बन रहे है। मास अंत में प्रेम संबन्धों में सावधानी की आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य
इस मास के शुरु के भाग में संतान विषयों के कारण चिन्ताएं हो सकती है। यह स्थिति अल्पकालीन है दांम्पत्य जीवन में बनी तनाव की स्थिति को आप अधिक गंभीरता से न लें, अन्यथा आपके स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। इसके मध्य अवधि में आपको जल से होने वाले रोग प्रभावित कर सकते है। इस अवधि में आपके पिता को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। छोटी छोटी बातों को लेकर अधिक सोच-विचार करने से बचें। तथा व्यर्थ के विषयों को लेकर परेशान होना आपको मानसिक दबाव दे सकता है। इसके अंतिम भाग में आपके स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।
march horoscope 2019 monthly rashifal april predictions 2019
राशि

व्यावसायिक पक्ष
इस मास के शुरू में व्यावसायिक कार्यो में आपको अपने प्रयासों को बढ़ाने कि आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में निर्णयों को अधिक समझ- बूझ से लेना उचित रहेगा। अधिनस्थ इस समय में आपको कम सहयोग देंगे। इसके विपरीत अधिकारियों के मार्गदर्शन से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। मास मध्य में आपके स्वभाव में आत्मविश्वास की अधिकता रहने से कठिन व बड़ी योजनाओं के कार्य में निरन्तरता का भाव बना रहेगा। इसके अंतिम भाग में आपकी आय कुछ प्रभावित हो सकती है। अपनी वाणी की कठोरता को कम करने से कार्य पूर्ण होने में सहयोग मिलेगा।

आर्थिक पक्ष
इस मास आर्थिक स्त्रोत से लाभ आपको बाधित होकर प्राप्त होंगे। मास मध्य से विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त होने आरम्भ हो जाएंगे। यात्राओं से भी आर्थिक स्थिति को बल प्राप्त होगा। इस अवधि में आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यो के मध्य की बाधाओं में कमी होगी। इसके अंतिम भाग में जोश - उत्साह से अपने कार्यो को सफल करेंगे जोखिम व साहसिक कार्यो को करना भी इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परन्तु शत्रुओं से इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस समय में आपकी व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ सकती है। बौद्धिक कार्यो से अधिक मेहनत का भाव आपकी सफलता में रहेगा।

पारिवारिक पक्ष
इस समय में परिवार तथा परिवार के बड़ों का साथ आपके साथ बना रहेगा। इसके फलस्वरुप आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। भाग्य की शुभता कुछ देर से ही सही पर आपको प्राप्त होगी। पारिवारिक व्ययों पर जहां तक सके नियन्त्रण लगाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन के अलावा अन्य परिवारिक क्षेत्र मास मध्य तक अनुकुल रहेंगे। परन्तु इसके अंतिम भाग में संतान के कष्ट बढ़ जाएंगे। आपका ध्यान संतान की ओर अधिक हो जायेगा। ग्रहस्थ जीवन के कष्टों से बचने के लिये आप विपरीत लिंग में अपनी रुचि में कमी करें। घर- परिवार के प्रति जवाबदेही आपको इस विषय में सजग बनाए रख सकती है।

प्रेम संबंध 
मास के इस भाग में मित्र समय पर काम नहीं आएंगे। साथी के साथ लम्बी यात्रा पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे। दांम्पत्य जीवन में भी कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आप चाहें तो इस समय में अपने साथी को इस समय में अपना जीवन साथी बना सकते है। समय की शुभता आपका सहयोग करेगी। मास अन्त में व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नये मित्र बन सकते है। यहां बने नये रिश्तों से आपको सुख - सहयोग की प्राप्ति होगीl घर के बडों का आशिर्वाद भी आपको प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य
इस अवधि में अपनी भाग - दौड में कमी कर शरीर को पूर्ण आराम देना उचित रहेगा। अधिक से अधिक धन प्राप्ति की इच्छा से आपके सेहत में कमी हो सकती है। इस समय में रोगों से लड़ने की शक्ति अधिक होने से आप शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेगें।  मास के अन्त में स्वास्थय आपके अनुकूल हो सकता है, बशर्ते की इस समय में भोजन में नियमितता बनाये रखें। तथा अत्यधिक भोजन करने से बचें। छोटी- छोटी बातों के लिये स्वयं अपना इलाज करना सही नही रहेगा। संतान के स्वभाव में आ रहा बदलाव आपको मास अन्त में परेशान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
march horoscope 2019 monthly rashifal april predictions 2019
मिथुन
मिथुन  

व्यावसायिक पक्ष 
इस मास के मध्य भाग में आपके नये व्यावसायिक स्त्रोत बन सकते है। इस अवधि में वरिष्ठ जनों की सलाह से काम करना उचित रहेगा। संचय को लेकर आपकी चिन्ताएं बनी रहेगी। व्ययों पर नियन्त्रण में कमी आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। इसके मध्य भाग में अपने शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाये रखें। परन्तु मास अंत में अचानक से परिस्थितियां बदल सकती है। इसलिये इसके अंतिम माह में मशवरों पर स्वयं विचार करने के बाद इन्हें प्रयोग में लाना आपके लिये उचित रहेगा। इस अवधि में व्यावसायिक कार्यो के लिये आपको विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

आर्थिक पक्ष
इस समय में आर्थिक क्षेत्रों का लाभ उठाने के लिये आपको विदेश स्थानों पर जाना पड़ सकता है। मास मध्य में कुशल नितियां आपके लाभों में वृद्धि करेगी। इस अवधि में ऋण उपलब्ध होने से योजनाओं में धन संबन्धी बाधाएं नहीं आयेंगी। इससे आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। मास अन्त में आर्थिक योग उतम बने हुए है। इसके अतिरिक्त संचय वृद्धि के प्रबल योग बने हुए है। भाग्य का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पायेगा। इसके विपरीत पुरुषार्थ से काम पूरे होंगे।

पारिवारिक पक्ष
इस मास का मध्य भाग परिवार में वृद्धि की संभावनाएं दे रहा है। संतान प्राप्ति की कामनाएं इस समय में पूरी हो सकती है। मास मध्य में अपनी संतान पर अपना विश्वास भाव बनाये रखें, यह अविश्वास की स्थिति आपके व संतान के मध्य दूरियां बना सकती है। जीवन साथी के लिये वस्तुओं का क्रय करने से अपने साथी की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर सकते है। संतान को उच्च शिक्षा के लिये घर से दूर या विदेश भेजने का विचार बना सकते है। मास मध्य में समाज में मान- सम्मान प्राप्त होने के योग बन रहे है। अंतिम अवधि में परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकते है।

प्रेम संबंध
आपकी व्यस्तता बढेगी। प्यार और रिश्तों के लिहाज से यह समय उतम है। इस अवधि में सारी चिन्ताएं छोड, खुशी के पलों को महसूस करे। इस समय में परिवार के सदस्यों से निकटता कुछ कम हो सकती हे। इसके विपरित मित्र आपका साथ देने का प्रयास करें। प्रेम संबन्धों के लिये मास मध्य की अवधि आपके लिये कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में इस विषय में धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। इसके अतं समय में अपने मित्र साथी पर आपका विश्वास कम हो सकता है। जिसके कारण आपसी संबन्धों में दूरियां बढ सकती है।

स्वास्थ्य
इस मास आपके कष्ट परिवार व माता के स्वास्थय की कमी के कारण बढ सकते है। आरम्भिक भाग में नेत्र संबन्धी रोगों का ध्यान रखना हितकारी रहेगा। इसके मध्य भाग की अवधि में आपका स्वास्थ्य अनुकूल हो जायेगा। परन्तु माता को स्वास्थ्य सुख प्राप्ति में समय लग सकता है। मास अंत में आप निराशाभाव से ग्रस्त रहेगें। भाग्य का सहयोग प्राप्त न होने के कारण आप की सोच अल्प समय के लिये नकारात्मक हो सकती है। स्वयं को रुचिकर कार्यो में लगाये रखने से इस संबन्ध में लाभ प्राप्त होगें।
विज्ञापन
march horoscope 2019 monthly rashifal april predictions 2019
राशि
कर्क    
व्यावसायिक पक्ष
मास शुरु में व्यावसायिक कार्यो को करते रहने के लिये स्वयं में पुरुषार्थ भाव को बनाये रखने की आवश्यकता रहेगी। इस समय में स्वयं में जोश, उत्साह के भाव में कमी न आने दें, तथा इस मास आपको जोखिम पूर्ण कार्यो को करने में संकोच हो सकता है। परन्तु साहस को बनाये रखने से आपके लिये सफलता के मार्ग खुलेंगे। इसके मध्य की अवधि में नौकरी में बदलाव के उतम योग बने हुए है। इस संबन्ध में प्रयास करने से अवश्य सफलता प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त इस समय में आपमें आत्मविश्वास का भाव भी कम रहेगा। अधीनस्थों को महत्वपूर्ण कार्य भी सौपें जा सकते हैं। 

आर्थिक पक्ष
इस मास में आपकी आर्थिक क्षेत्र में पराक्रम भाव को बनाये रखने से लाभ प्राप्त होगा। यात्राओं की अधिकता से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। इस अवधि में मेहनत करने के बाद भी लाभों को लेकर संशय भाव में हो सकते हैं। इस अवधि में दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य में आत्मविश्वास में कमी न होने दे, अन्यथा आपके लाभ प्रभावित हो सकते हैं। मास अंत आपकी भाग-दौड़ बढ़ने पर आप पहले से अधिक व्यस्त रह सकते है। प्रतियोगियों को लेकर आप चिन्ताशील हो सकते है।     

पारिवारिक पक्ष
इस मास में परिवारिक सुख - समृद्धि में वृद्धि होगी। इस समय में परिवार को लेकर छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। संतान के द्वारा आपके सम्मान में कमी हो सकती है। आपकी संतान स्वभाव वश शीघ्र क्रोध करती है। इसलिये स्थिति को नियन्त्रित करने के लिये आप स्वयं क्रोध न करें। माता के साथ आपके संबम्ध मास मध्य के समय में कुछ समय के लिये मधुर नहीं रहेंगे। इस समय में आप परिवार के लिये कोई नया वाहन या मकान ले सकते है। संतान विषय पर भी आपके व्यय होने की संभावनाएं बन रही है।

प्रेम संबंध 
इस मास में प्रेम संबन्धों के फलस्वरुप आपकी चिन्तांओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मध्य भाग में आप दोनों मिलकर संबन्धों को सुधारने कि कोशिश कर सकते है। आप नए रिश्ते और मित्र बनाने में कामयाब होंगे जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी होगा। विपरीत लिंग के लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। इसके अंतिम भाग में ये रिश्ते आपके लिये लाभकारी रहेंगे। परन्तु इस समय में प्रेम संबन्धों पर बढ़ते हुए व्यय आपकी चिन्ताओं को बढ़ा सकते है।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के पक्ष से मास के आरम्भ की अवधि में आपके स्वभाव में कुछ शक का भाव अधिक हो सकता है। संतान पर कम विश्वास करेगें। क्रोध-चिड़चिड़ाहट की स्थिति संतान के कारण आ सकती है।स्वभाव से अधिक भावुक होने के कारण आप शीघ्र परेशान हो सकते हैं । दूसरों की सहायता करने का स्वभाव आपकी धन हानि कर आपकी मानसिक चिन्ताएं बढा सकता है। इस समय में आपको त्वचा संबन्धी विकार शीघ्र अपने प्रभाव में ले सकते है। तथा जहां तक हो सकें आप स्वयं को आशावादी बनायें रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed