फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangaladitya Yoga 2026: मंगलादित्य योग इन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट

Tue, 06 Jan 2026 03:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 06 Jan 2026 03:27 PM IST
सार

Mangaladitya Yoga 2026: 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 16 जनवरी को मंगल का मकर राशि में गोचर होगा। ऐसे में मकर राशि में दोनों ग्रहों की युति होगी, जिससे मगलादित्य योग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशि वालों को लाभ होगा। 

विज्ञापन
Mangaladitya Yoga 2026 bringing good results and success for these zodiac sign
मंगलादित्य राजयोग - फोटो : amar ujala

Mangaladitya Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और मंगल एक ही राशि में युति करते हैं, तो मंगलादित्य योग का निर्माण होता है। इसे बेहद खास और प्रभावशाली माना जाता है। वहीं जल्द जनवरी 2026 में यह योग बनने जा रहा है। दरअसल, 14 जनवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। दो दिन बाद यानी 16 जनवरी 2026 को सेनापति मंगल भी मकर राशि में आएंगे। ऐसे में सूर्य-मंगल की इस राशि में होगी, जिससे मंगलादित्य योग बनेगा। यह शक्तिशाली योग कुछ राशि वालों के लिए कई परिवर्तनों से भरा रहेगा। साथ ही नौकरी, करियर, परीक्षा से लेकर रिश्तों में शुभ समाचार मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


Shani Uday: न्याय के देवता शनि होंगे उदय, 30 साल बाद इन राशियों पर बरसेगा सौभाग्य
Lucky Rashiyan: मकर राशि में ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

Mangaladitya Yoga 2026 bringing good results and success for these zodiac sign
मंगलादित्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों को नई नौकरी की प्राप्ति होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलने से अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव भी आपको मिलेंगे। मेष राशि वालों के मन से नकारात्मकता दूर होकर वह नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके इनकम के स्त्रोत बढ़ेंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। हर क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता आपके कदम चूमेगी।

Makar Sankranti Daan 2026: मकर संक्रांति पर ग्रहों का विशेष संयोग, जानें किन चीजों का दान देना होगा लाभकारी

Mangaladitya Yoga 2026 bringing good results and success for these zodiac sign
मंगलादित्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है, क्योंकि नया व्यापार आगे बढ़ेगा। जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, उनके रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। चारों ओर से आपके जीवन में खुशहाली आएगी। घर से दूर रहने वालों को परिवार संग अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और नई काम का प्रारंभ भी आप करेंगे। वैवाहिक जीवन और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। रुके हुए कार्य भी बहुत जल्दी पूरे होंगे।

Chaturgrahi Yog: शनि की राशि कुंभ में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangaladitya Yoga 2026 bringing good results and success for these zodiac sign
मंगलादित्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों को धन लाभ होगा। व्यापार आगे बढ़ेगा। लंबे समय तक जो कार्य पूरे नहीं हो पा रहे थे, उसमें अब सफलता मिलनी प्रारंभ होगी। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस समय नई गाड़ी खरीदने की कामना पूरी होगी। नई संपत्ति खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। नौकरी लगने की संभावना भी बढ़ सकती हैं। पार्टनरशिप के व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा।
 

January Lucky Rashifal 2026: जनवरी में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

Rashifal 2026: इस साल राज करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed