Makar Sankranti Daan 2026: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे सूर्य के मकर गोचर पर बनाया जाता है। कहते हैं कि, जब ग्रहों के राजा सूर्य शनि की राशि मकर में एंट्री करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यह प्रकाश, ऊर्जा, फसल और नई शुरुआत का प्रतीक है। उत्तर भारत में इसे खिचड़ी भी कहते हैं। इस दिन सूर्यदेव की उपासना और दान-दक्षिणा से जुड़े कार्य करने का विधान है। शास्त्रों के मुताबिक, मकर संक्रांति पर दान करने से साधक के धन-धान्य में वृद्धि होती है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र का संयोग बना हुआ है, जो 'सफलता' का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा मकर राशि में सुख-सौभाग्य के कारक शुक्रदेव भी मौजूद रहेंगे। इस कारण मकर संक्रांति पर शुक्रादित्य राजयोग का विशेष संयोग भी रहने वाला है। ऐसे में कुछ खास चीजों का दान करना कल्याणकारी रहेगा। यह आपके जीवन में सफलता, समृद्धि और सौभाग्य को लेकर आ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
{"_id":"695cbdf42dd4ca886601e4dd","slug":"makar-sankranti-2026-date-auspicious-items-for-donation-know-upay-in-hindi-2026-01-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti Daan 2026: मकर संक्रांति पर ग्रहों का विशेष संयोग, जानें किन चीजों का दान देना होगा लाभकारी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Makar Sankranti Daan 2026: मकर संक्रांति पर ग्रहों का विशेष संयोग, जानें किन चीजों का दान देना होगा लाभकारी
Tue, 06 Jan 2026 01:45 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:45 PM IST
सार
Makar Sankranti Daan 2026: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इसके प्रभाव से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Makar Sankranti Daan 2026
- फोटो : अमर उजाला
Makar Sankranti Daan 2026
- फोटो : adobe stock
मकर संक्रांति पर शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति पर अवश्य करें इनका जाप
सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ रवेय नमः।
ॐ पूषणे नमः।
ॐ दिनेशाय नमः।
ॐ सावित्रे नमः।
ॐ प्रभाकराय नमः।
ॐ मित्राय नमः।
ॐ उषाकराय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ दिनमणाय नमः।
ॐ मार्तंडाय नमः।
- पुण्यकाल: शाम 03:13 बजे से शाम 05:46 बजे तक
- महापुण्यकाल: शाम 03:13 बजे से सुबह 04:58 बजे तक
- गंगा स्नान का शुभ समयः सुबह 9:03 बजे से 10:48 बजे तक रहेगा
मकर संक्रांति पर अवश्य करें इनका जाप
सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ रवेय नमः।
ॐ पूषणे नमः।
ॐ दिनेशाय नमः।
ॐ सावित्रे नमः।
ॐ प्रभाकराय नमः।
ॐ मित्राय नमः।
ॐ उषाकराय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ दिनमणाय नमः।
ॐ मार्तंडाय नमः।
Makar Sankranti Daan 2026
- फोटो : Adobe stock
मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान
- मकर संक्रांति पर आप खिचड़ी का दान करें। इसके साथ अन्य अन्न से जुड़ी चीजों का भी दान कर सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है।
- मकर संक्रांति के दिन आप गुड़ का दान करें। इससे कुंडली में सूर्य का स्थान मजबूत बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti Daan 2026
- फोटो : Freepik
- इस दिन आप सब्जियों का दान कर सकते हैं। इससे पितृ दोष शांत होते हैं।
- आप काले तिलों का भी दान कर सकते हैं। यह बेहद कल्याणकारी होगा। इसके प्रभाव से दोषों से राहत मिलती हैं।
Namkaran Muhurat 2026: साल 2026 में नामकरण संस्कार के लिए 93 शुभ मुहूर्त, जानें जनवरी से दिसंबर तक की तिथियां
विज्ञापन
आप मकर संक्रांति पर गर्म कपड़े दान करें। यह बेहद खास होता है।
- फोटो : freepik
- आप मकर संक्रांति पर गर्म कपड़े दान करें। यह बेहद खास होता है।
- आप चावल और उड़द की दाल का दान करें। यह खास होता है और इससे सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं।
- मकर संक्रांति के दिन रुई और कपूर को भी दान में दे सकते हैं।
January Pradosh Vrat: कब रखा जाएगा जनवरी का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें सही तिथि और पूजा का समय
Shattila Ekadashi Vrat 2026: 13 या 14 जनवरी कब है षटतिला एकादशी? जानें व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।