फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Margi 2025: 24 फरवरी को मंगल होंगे मार्गी, इन तीन राशि वालों की चमक सकती हैं किस्मत

Thu, 06 Feb 2025 12:04 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 06 Feb 2025 12:04 PM IST
सार

Mangal Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह अपने विशेष प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। माना जाता है कि यदि कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत हो, तो जातक को करियर में तरक्की से लेकर हर क्षेत्र में सफलता मिलती हैं। 

विज्ञापन
Mangal Margi 2025 Date and time these Zodiac Sign will get benefits
बता दें 24 फरवरी, 2025 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

Mangal Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह अपने विशेष प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। माना जाता है कि यदि कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत हो, तो जातक को करियर में तरक्की से लेकर हर क्षेत्र में सफलता मिलती हैं। इस दौरान मंगल ग्रह के प्रभाव को सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, सेना और भाई कारक माना गया है। कहते हैं कि वह जब भी गोचर करते हैं तो इससे सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस दौरान कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति भी होती हैं। बता दें 24 फरवरी, 2025 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल के सीधी चाल चलने से इन तीन राशियों को कार्यक्षेत्र में धन लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, साथ ही इन राशियों के भाग्य में भी वृद्धि हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Mangal Margi 2025 Date and time these Zodiac Sign will get benefits
व्यापारिक कार्य में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल के गोचर से मेष राशि वालों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले से राहत प्राप्त हो सकती है। मंगल के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। घर और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यदि आप अपने करियर, कारोबार, व्यापार आदि में मेहनत से कार्य करते हैं, तो उसका परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। सभी कार्यों में जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

Mangal Margi 2025 Date and time these Zodiac Sign will get benefits
सिंगल लोगों के लिए समय शुभ साबित होगा। इस दौरान स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
मंगल का गोचर आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकता है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। घर में किसी नई वस्तु के आगमन से माहौल में खुशियां बनी रहेगी। निवेश के लिए समय शुभ है। सिंगल लोगों के लिए समय शुभ साबित होगा। इस दौरान स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। काम को लेकर मनचाही यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Margi 2025 Date and time these Zodiac Sign will get benefits
किसी खास की जीवन में एंट्री होगी। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते और मजबूत होंगे। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
ज्योतिषियों की मानें तो मंगल के इस गोचर से सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। यह समय नौकरी की तालाश कर रहे लोगों के लिए बेहद शुभ है। आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को उनके प्रयासों का फल मिल सकता है। मन में ऊर्जा होने के कारण सभी काम समय से पूरे करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से किसी बिजनेस की शुरुआत करेंगे। किसी कानूनी मामले में राहत मिलने की संभावना है। निवेश के लिए समय कल्याणकारी है। बात अगर लव लाइफ की करें तो समय  बेहद शानदार रहेगा। किसी खास की जीवन में एंट्री होगी। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

Guru Margi 2025: गुरु ग्रह की बदली चाल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed