फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह ने किया सिंह राशि में गोचर, ये 5 राशि वाले रहें सावधान

Sat, 07 Jun 2025 10:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 10:20 AM IST
सार

Mars Transit In  Leo: 7 जून 2025 को तड़के 2:28 बजे मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश किया है। पांच राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान धन हानि, धोखे या विरोधियों से मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।  

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit in Singh or Leo these 5 zodiac should be careful in hindi
मंगल गोचर 2025 - फोटो : amarujala

Mangal Gochar in Singh effects on Zodiac Signs: 7 जून 2025 यानी आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट पर मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक रहेंगे।  मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, क्रियाशीलता और प्रतिस्पर्धा का प्रतीक होता है, जबकि सिंह राशि आत्मविश्वास, नेतृत्व और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करती है। जब ये दोनों शक्तियां मिलती हैं, तो व्यक्ति के भीतर नई ऊर्जा, तेज़ निर्णय क्षमता और ‘कुछ बड़ा कर दिखाने’ का जुनून जाग उठता है। यह गोचर उन लोगों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध हो सकता है जो किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करते हैं, अपना बिज़नेस चलाते हैं या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में हैं।


Mangal Gochar: आज मंगल करेंगे सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव और उपाय
हालांकि यह गोचर साहस और आत्मबल को बढ़ाता है, लेकिन इसके उग्र प्रभाव से कुछ राशियों को सावधान रहने की ज़रूरत होगी। विशेष रूप से पांच राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान धन हानि, धोखे या विरोधियों से मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आवश्यकता है आत्मनियंत्रण और दूरदर्शिता की। आइए जानते हैं मंगल का यह गोचर किन राशियों के लिए परेशनियां खड़ी कर सकता है। 
Shadashtak Yog 2025: आज मंगल और शनि बना रहे षडाष्टक योग, इन राशि के जातक रहें सतर्क

Mangal Gochar 2025 Mars Transit in Singh or Leo these 5 zodiac should be careful in hindi
इस समय प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मंगल आपके पंचम भाव में गोचर कर रहा है, जो संतान, प्रेम और बुद्धि का भाव माना जाता है। इस समय प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। संतान को लेकर चिंता या कोई अप्रत्याशित निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता थोड़ी असंतुलित हो सकती है, जिससे आर्थिक या व्यक्तिगत जीवन में गलत निर्णय हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाज़ी से बचें और वाणी में संयम रखें।

Mangal Gochar 2025 Mars Transit in Singh or Leo these 5 zodiac should be careful in hindi
संपत्ति, वाहन या घर से संबंधित निर्णयों में रुकावटें आ सकती हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
यह गोचर आपके सुख भाव यानी चतुर्थ भाव में हो रहा है। इससे घर-परिवार में तनाव का वातावरण बन सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।  इस समय संपत्ति, वाहन या घर से संबंधित निर्णयों में रुकावटें आ सकती हैं। आपके व्यवहार और बोलचाल का सीधा असर आपके पारिवारिक रिश्तों पर पड़ेगा, अतः धैर्य और विनम्रता बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit in Singh or Leo these 5 zodiac should be careful in hindi
अनावश्यक खर्चों से बचें और अपने शब्दों का सावधानी से प्रयोग करें। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
मंगल का यह गोचर आपके दूसरे भाव में हो रहा है, जो धन, परिवार और वाणी का क्षेत्र होता है। इस समय आपकी वाणी में तीखापन आ सकता है, जिससे पारिवारिक संबंधों में दूरी बन सकती है। आर्थिक स्थिति में अस्थिरता संभव है, खासकर यदि आपने बिना सोच-विचार के कोई निवेश किया हो। अनावश्यक खर्चों से बचें और अपने शब्दों का सावधानी से प्रयोग करें।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit in Singh or Leo these 5 zodiac should be careful in hindi
जोखिमपूर्ण कार्यों से दूरी बनाए रखें । - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
मंगल अष्टम भाव में गोचर कर रहा है, जो गुप्त चिंताओं, रोगों, दुर्घटनाओं और परिवर्तन का भाव होता है। यह समय मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा अशांत कर सकता है। अचानक से कोई अप्रत्याशित खर्च या स्वास्थ्य समस्या सामने आ सकती है। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूरी बनाए रखें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। इस समय आत्मनियंत्रण ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed