{"_id":"651b966d5c1d33d7d8075bf1","slug":"mangal-gochar-2023-mars-transit-in-libra-will-make-good-impact-on-these-zodiac-signs-2023-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mangal Gochar 2023 : मंगल का तुला राशि में प्रवेश, जानें इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mangal Gochar 2023 : मंगल का तुला राशि में प्रवेश, जानें इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव
Tue, 03 Oct 2023 09:51 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 03 Oct 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
मंगल का राशि परिवर्तन
महान साहसी और पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 03 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 57 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं , जहां ये 16 नवंबर की सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई मायनों में तो बेहतरीन सफलता दिलाएगा किंतु शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह उत्तम रहेगा। रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता में भी कमी आएगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा भी हो सकती है।

वृषभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव लाभदायक ही रहेगा किंतु, कहीं न कहीं अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें फिर भी कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा उनसे रिश्तों के दूरगामी परिणाम होंगे।

मिथुन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो उत्तम रहेगा। गृहस्थों को संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी इसलिए बेहतर रहेगा कि इनसब पर समय नष्ट करने की बजाय अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। कोई नया व्यापार आरंभ करना हो तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल ही रहेगा।

कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के सुखद समाचारों का सामना करवाएगा किंतु सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्राके समय सामान चोरी होने से बचाएं।