फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2023: 01 जुलाई से सिंह राशि में होगा मंगल का गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Sat, 24 Jun 2023 01:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 24 Jun 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
Mangal Gochar 2023 Mars Transit in Leo impact On 12 Zodiac Signs
mars transit 2023 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति और योद्धा माना गया है। मंगल रक्त का कारक है और किसी भी व्यक्ति के साहस और पराक्रम को प्रदर्शित करता है। 01 जुलाई को रात में मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की राशि में जब मंगल प्रवेश करेंगे तो इसके प्रभाव से सभी 12 राशियां प्रभावित होगी। आइये जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?


Weekly Horoscope (26 June- 2 July): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Mangal Gochar 2023 Mars Transit in Leo impact On 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल लग्नेश और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके पांचवें स्थान में होगा। इस भाव में गोचर कर रहे मंगल अष्टम भाव, एकादश भाव, और द्वादश भाव को प्रभावित करेंगे। मंगल के गोचर के कारण छात्र वर्ग को बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। इस समय अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपका चयन हो सकता है। यह समय गूढ़ विद्याओं और ज्योतिष सीख रहे छात्रों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इस समय व्यापारी वर्ग, रियल स्टेट और प्रॉपर्टी के काम में लगे हुए जातकों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। अगर आप कई दिनों से विदेश जाने की सोच रहे थे तो अब आपके लिए अच्छा समय है। आयात और निर्यात से जुड़े व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद दिखाई दे रही हैं।

Mangal Gochar 2023 Mars Transit in Leo impact On 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल द्वादश और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आप के चौथे भाव में होगा। मंगल के गोचर का आप पर अनुकूल प्रभाव होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इस भाव में विराजमान मंगल की पूर्ण दृष्टि सप्तम, दशम और एकादश भाव पर होगी। इस समय मंगल की गोचर से आपको थोड़ा मानसिक तनाव संभव है। इस समय प्रॉपर्टी और रियलस्टेट में काम कर रहे जातकों को धन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपके कार्यस्थल पर आपके सहयोगी इस समय आप के खिलाफ थोड़ी साजिश भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी थोड़े तनाव की आशंका दिखाई दे रही है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो अभी उसे नहीं करें। इस समय आप अब आपको अपने स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखना होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2023 Mars Transit in Leo impact On 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल एकादश और छठे भाव के स्वामी होते हैं। मंगल अब एक जुलाई से आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे जो कि साहस और पराक्रम का भाव है। मंगल की चौथी दृष्टि आपके छठे भाव पर, सप्तम दृष्टि आपके नवे भाव पर और अष्टम दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी। मंगल के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय रियल स्टेट और प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। इस समय आपके शत्रु आपके सामने प्रभावहीन होते हुए दिखाई देंगे। आप इस समय अपने शत्रुओं का समूल नाश करने में समर्थ होंगे। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने पिता के सहयोग से कोई अधूरा काम आपका पूरा हो सकता है। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आप अच्छे कार्य करेंगे और आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2023 Mars Transit in Leo impact On 12 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल दशम और पंचम भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके दूसरे भाव यानी कि धन स्थान से होगा। इस भाव में विराजमान मंगल अपनी दृष्टि से आपके पंचम, अष्टम और नवम भाव को प्रभावित करेंगे। मंगल के इस गोचर के कारण आपको पैतृक व्यवसाय से फायदा होने की उम्मीद है। अगर आप अपने पिताजी का काम संभाल रहे हैं तो व्यापार वृद्धि होने के पूरे योग दिखाई पड़ रहे हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी कोर्ट केस में ना उलझे और अपनी वाणी का बहुत संयमित तरीके से इस्तेमाल करें। किसी से कटु वचनों का प्रयोग ना करें। इस समय आपके प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आने की उम्मीद है। शेयर मार्केट में निवेश कर रहे जातक सोच समझकर ही धन को निवेश करें। वाहन सावधानी से चलाएं चोट लगने की संभावना बन रही है। इस समय आपको अपने पिता का सहयोग मिलेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed