फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध के मिथुन राशि में प्रवेश से बना भद्र राजयोग, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Sat, 24 Jun 2023 12:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 24 Jun 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
mercury planet transit in gemini and made bhadra rajyog
Budh Gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला

आज से ( 24 जून) बुध अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। बुध ग्रह को वाणी, गणित, शिक्षा, व्यापार और बुद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की चाल में जब-जब बदलाव होता है तो इसका असर सभी जातकों के ऊपर होता है। बुध के स्वराशि मिथुन में गोचर करने से भद्र राजयोग का निर्माण हो गया है। ज्योतिष में भद्र राजयोग को महापुरुष राजयोग के बराबर माना जाता है। इस भद्र राजयोग के बनने से 3 राशि के जातकों का अब से भाग्य का अच्छा साथ, धन लाभ और तरक्की मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं। कौन-कौन सी हैं वे राशियां।



Weekly Horoscope (26 June- 2 July): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

mercury planet transit in gemini and made bhadra rajyog
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि में बुध का गोचर लग्न भाव में होने से इस राशि के जातकों का आने वाले दिनों में अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी और धन लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास भरा होने से कठिन से कठिन काम भी बहुत ही आसानी के साथ होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए बुध का गोचर और इससे बना भद्र राजयोग नौकरी में तरक्की दिलाएगा। व्यापार में अच्छी साझेदारी बनने से व्यापार काफी बढ़ेगा। 
mercury planet transit in gemini and made bhadra rajyog
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए बुध के राशि परिवर्तन से बना भद्र राजयोग बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी कुंडली में बुध ग्रह का गोचर नौवें भाव में हुआ है। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यो में सफलता प्राप्ति के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। करियर और कारोबार के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। आय के कई साधन विकसित हो सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury planet transit in gemini and made bhadra rajyog
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए भद्र राजयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी राशि से बुध सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में साझेदारी के व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा और तरक्की मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है। जो लोग अविवाहित है उनके रिश्ते तय हो सकते हैं और जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं उनके लिए बुध का मिथुन राशि में परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं होगा।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed