{"_id":"64a115a609d2454ab801b7d3","slug":"mangal-gochar-2023-in-leo-mangal-rashi-parivartan-know-about-lucky-zodiac-signs-in-hindi-2023-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mangal Gochar 2023: 18 अगस्त तक मंगल के सिंह राशि में गोचर से इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mangal Gochar 2023: 18 अगस्त तक मंगल के सिंह राशि में गोचर से इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ
Sun, 02 Jul 2023 11:45 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
mars transit 2023: धन भाव में गोचर करते हुए मंगल आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।
- फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 01 जुलाई की रात्रि 2 बजकर 16 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा संपन्न करके सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 18 अगस्त दोपहर बाद 03 बजकर 54 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ इनका नीच राशिगत योग भी समाप्त हो जाएगा। सिंह राशि इनके मित्र सूर्य की राशि है अतः इस राशि वालों के लिए तो इनका परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। अन्य सभी के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करना पड़ेगा। प्रेम संबंधी मामलों में तो उदासीनता रहेगी किन्तु संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। सफलताओं की दृष्टि से तो समय अनुकूल रहेगा किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें, सामान चोरी होने से भी बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे।

मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। अपने साहस और ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे दान-पुण्य करेंगे। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी कटु वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। इस अवधिके मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा।