फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (3-9 July): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sat, 01 Jul 2023 09:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 01 Jul 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 03 july to 9 july 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने निजी जीवन और करियर-कारोबार को लेकर कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़ी चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, जिनका सामना आपको बड़ी सूझ-बूझ और शुभचिंतकों की सलाह लेते हुए करना होगा। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से उचट सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको इस दौरान मंदी का सामना करना पड़ सकत है, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको कारोबार पटरी पर लौटते हुए नजर आएगा।

इस दौरान आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे और कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की मदद से सभी काम समय पर पूरे होंगे। कुल मिलाकर सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत और प्रयास के पूरे फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको करियर-कारोाबर में बड़ी सफलता मिल सकती है।

आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा। बाजार में फंसा पैसा या फिर किसी को दिया उधार दिया गया धन अप्रत्याशित रूप से वापस मिल सकता है। निजी जीवन में जीवनसाथी की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप सुखी दांपत्य जीवन बिताएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी की इंट्री हो सकती है। सेहत की दृष्टि से आपको इस सप्ताह खान-पान का ख्याल रखते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहना है। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 03 july to 9 july 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और धन का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह यदि आप प्रयास करें तो अपने बुद्धिबल से जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको आर्थिक क्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानीपूर्व चलाएं, अन्यथा चोट चपेट लगने की आंशका है।

यदि आपकी परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन चल रही थी तो  इस सप्ताह के मध्य किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। इस दौरान आप अपने सहोदर भाई-बहनों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप करियर-कारोबार को लेकर लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। जो लोग लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे, उन्हें मनचाहा काम मिल सकता है।

व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल चढ़ाकर उनकी साधना में ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से जपें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 03 july to 9 july 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो यह पूरा सप्ताह आपके लिए गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में तरक्की करने के बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में इस सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान आपके प्रभावी लोगां के साथ संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से आपको जीवन में प्रगति करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस पूरे सप्ताह आपको अपने घर में माता-पिता और भाई-बहनों की तरफ से पूरा सहयेाग मिलता रहेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा तो वहीं कामकाजी महिलाओं का कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, उन्हें इस सप्ताह विशेष सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ यात्रा पर जान के योग बनेंगे। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत थे, उनकी राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस करियर-कारोबार को बढ़ाने का कोई अच्छा आफर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है।  लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरंदाज करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 03 july to 9 july 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। जिससे आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई बड़ी शुभ सूचना मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह भूमि-भवन को खरीदने या बेंचने का सपना सच हो सकता है। इस सौदे में आपको बढि़या लाभ होने के योग हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी संभव है। इस पूरे सप्ताह माता-पिता की ओर से विशेष स्नेह और सहयोग बना रहेगा।

व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार से संबंधित कोई बड़ी डील हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।

इस दौरान तीर्थ यात्रा के भी योग बनेंगे। भौतिक सुख-साधन से जुड़े चीजों में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सभी तरह के मतभेद दूर होंगे और नजदीकियां बढ़ेंगी। शादीशुदा लोगों को संतान सुख का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह घर-परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।  

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 03 july to 9 july 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको भाग्य और कर्म का सहयोग मिलने से मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आप अपने मित्र और शुभचिंतकों की मदद से अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होंगे। यदि किसी योजना या कारोबार में आपका धन फंसा था तो वह इष्ट मित्रों या फिर किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल आएगा।

कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है। उन्हें इस सप्ताह कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके वरिष्ठ आप पर मेहरबान रहेंगे। समाज में आपकी विश्वसनीयता और लोकप्रियता बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक कार्यों में ज्यादा रमेगा। इस दौरान आप पूजा-पाठ, यज्ञ-अनुष्ठान या फिर कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

इस दौरान भौतिक सुख-साधन से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के जरिए सुख-सहयोग प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु और तुलसी जी की पूजा और ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed