फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल-चंद्रमा युति से बना महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को करियर-बिजनेस में तरक्की के योग

Sat, 05 Sep 2026 02:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ और लाभकारी योग माना जाता है। इस योग से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। 

विज्ञापन
mangal chandra yuti 2026 in mithun rashi moon mars conjuction make mahalaxmi rajyog
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह हैं, एक राशि में करीब ढाई दिनों तक रहते हैं। ऐसे में इस दौरान किसी न किसी दूसरे ग्रह के साथ युति करते हैं। आपको बता दें कि आज यानी 5 सितंबर को सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं, जहां पर पहले से साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगलदेव पहले से विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में महालक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ और अच्छा राजयोग माना जाता है। 12 राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग बनने से किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। 



 

mangal chandra yuti 2026 in mithun rashi moon mars conjuction make mahalaxmi rajyog
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि पर प्रभाव 
महालक्ष्मी राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि से कुंडली के तीसरे भाव में चंद्रमा और मंगल की युति हुई है जिससे इस राशि के जातकों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम के बल पर कोई ऊंचा मुकाम हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। महालक्ष्मी राजयोग बनने से आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है। समाज में आपके मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे मुश्किल काम भी आसानी के साथ करने में कामयाब होंगे। 

mangal chandra yuti 2026 in mithun rashi moon mars conjuction make mahalaxmi rajyog
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि लग्न भाव में मंगल-चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। जिससे इस राशि के जातकों के लिए शुभ, अच्छा, प्रभावशाली और सुख-समृद्धि है। इससे भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। अपार धन-दौलत के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी। जीवन में सुख, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mangal chandra yuti 2026 in mithun rashi moon mars conjuction make mahalaxmi rajyog
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल और चंद्रमा की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपकी राशि में कुंडली के सातवें भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे आपके विवाह, जीवनसाथी और व्यापारिक रिश्तों में अच्छा असर देखने को मिलेगा। इस राशि के बनने पर आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपको भविष्य में धन लाभ के योग बनेंगे। 
 

विपरीत राजयोग: 31 अक्तूबर तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, अचानक हो सकता है बड़ा आर्थिक लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed