Malavya Rajyog in Meen Rashi: शुक्र अपनी उच्च मीन राशि में प्रवेश करेंगे और मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष में पंच महापुरुष योगों का विशेष महत्व है, और मालव्य राजयोग इनमें से एक है। जब शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन, स्वराशि वृषभ या तुला, या केंद्र भाव (1, 4, 7, 10 भाव) में होता है, तब यह राजयोग बनता है।
शुक्र देव 28 जनवरी को सुबह 7:12 बजे अपनी उच्च मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। यह योग ज्योतिष में सबसे शुभ और प्रभावशाली योगों में से एक माना जाता है।
शुक्र, जो सौंदर्य, प्रेम, धन और विलासिता का प्रतीक है, जब अपने उच्चतम प्रभाव में होता है, तो यह जातक को अद्भुत सुख, वैभव और सफलता प्रदान करता है। 28 जनवरी 2025 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो उनकी उच्च राशि है। इस समय कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा।
यदि कुंडली में शुक्र पहले से मजबूत स्थिति में हो और यह योग बने, तो जातक का जीवन चमक उठता है। यह योग विदेश यात्राओं, कलात्मक क्षेत्रों में सफलता और वैवाहिक जीवन में भी अद्भुत सुख प्रदान करता है। इसलिए 2025 की शुरुआत में मालव्य राजयोग नई ऊर्जा और संभावनाओं के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मालव्य राजयोग के प्रभाव से लाभ मिल सकता है।
February Month Grah Gochar: फरवरी में चार ग्रहों का होगा गोचर, इन रही के जातकों को मिलेगी करियर में तरक्की
2 of 6
मालव्य राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
मालव्य राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने की संभावना है। इस राजयोग के बनने से वृषभ राशि के जातकों के लिए आय के नए अवसर खुलेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ पूरे वर्ष भर बना रहेगा। नौकरी और व्यापार में लगातार पदोन्नति और आय के स्रोतों में वृद्धि देखने को मिलेगी। निवेश के लिए आने वाला समय भी शुभ रहेगा।
3 of 6
मालव्य राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा। आने वाले समय में कई स्रोतों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं । सही दिशा में मेहनत करने से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह राजयोग अत्यंत लाभकारी साबित होगा। नई नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और जीवन में मान-सम्मान तथा धन-दौलत की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा और संपत्ति से जुड़ी खबरें भी मिल सकती है।
4 of 6
मालव्य राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सामाजिक प्रतिष्ठा और करियर में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और करियर में नई तरक्की के अवसर सामने आएंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा समय हो सकता है। कार्यों में सफलता जल्दी-जल्दी प्राप्त होगी और लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना भी है।
5 of 6
मालव्य राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में नए अवसर खुलेंगे। संतान की प्रगति भी देखने को मिलेगी और जीवन में प्रेम का आगमन होगा। रोमांस के अवसर मिलेंगे और लव लाइफ में सुधार होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और वाहन का सुख भी मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ की संभावना है और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।