फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malavya Rajyog: सितंबर के महीने में शुक्रदेव बनाएंगे मालव्य राजयोग, इन राशि वालों को मिल सकता है धनलाभ

Sat, 27 Jul 2024 06:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Malavya Rajyog 2024 shukra Grah will enter in Tula or Libra in September these zodiac signs may get lucky
Malavya Rajyog - फोटो : amar ujala

Shukra Gochar in Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करके शुभ समय और कुछ विशेष राजयोग का निर्माण करते हैं। इसी क्रम में सितंबर के महीने में शुक्र ग्रह अपनी राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। सितम्बर 18, 2024, बुधवार को दोपहर 02:04 मिनट पर शुक्र गृह तुला राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 13 अक्तूबर 2024 को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि परिवर्तन से मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।  इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा परंतु कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको इस राजयोग के प्रभाव से आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Vastu Tips: घर में लगी इन पेंटिंग से आती है सुख-समृद्धि, जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Surya Gochar: सूर्यदेव करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, 2 अगस्त के बाद इन राशियों को मिलेगा हर तरह का सुख

Malavya Rajyog 2024 shukra Grah will enter in Tula or Libra in September these zodiac signs may get lucky
Malavya Rajyog - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग शुभकारी साबित हो सकता है। मेष राशि के जातकों के सप्तम भाव में मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। विवाहित जातकों का जीवन शानदार बीतेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। 

Malavya Rajyog 2024 shukra Grah will enter in Tula or Libra in September these zodiac signs may get lucky
Malavya Rajyog - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के आय भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है तो इसके अनुसार आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आपको आय के एक से अधिक साधन मिलने की संभावना है। आपकी जो इच्छाएं अधूरी रह गई थीं उन्हें पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों के लिए समय उत्तम है। जो जातक नौकरी में उनकी पदोन्नति की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malavya Rajyog 2024 shukra Grah will enter in Tula or Libra in September these zodiac signs may get lucky
Malavya Rajyog - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग आचे दिन लेकर आएगा। सितंबर माह में शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में विराजमान होंगे इसिलिए इस दौरान मेहनत के साथ आपकी किस्मत भी चमकेगी।  आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से हो सकती है जिससे आपको लाभ मिल सकता है। देश विदेश की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed