Surya Gochar: सूर्यदेव करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, 2 अगस्त के बाद इन राशियों को मिलेगा हर तरह का सुख
Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एक महीने के अंतराल पर अपनी राशि बदल देते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा सूर्य को मान-सम्मान, आत्मा, पिता और उन्नति का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य जहां एक महीने के अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, वहीं यह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है।
आपको बता दें कि सूर्यदेव अभी अपने पुत्र शनिदेव के नक्षत्र पुष्य में विराजमान हैं, जो 2 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर बुध के स्वामित्व वाले नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष गणना के मुताबिक सूर्य 2 अगस्त को रात 10 बजकर 15 मिनट पर अश्वलेषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव इस नक्षत्र में 16 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का किन-किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
वृषभ राशि
सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को अधिक लाभ मिलने की संभावना है। यह समय आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में जाने से न केवल धन लाभ होगा, बल्कि करियर में भी नई उपलब्धि के योग बनेंगे। इस दौरान आपके सभी रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। वहीं नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि
सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में जाने से मिथुन राशि के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस गोचर से आपको लाभ की प्राप्ति होगी और भाग्य में भी वृद्धि होगी। इस दौरान कठिन कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। मिथुन राशि के व्यापारियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ लेकर आने वाला है।
तुला राशि
ये गोचर तुला राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाला है। माना जा रहा है कि सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में जाने से तुला राशि वालों को धन लाभ होगा। साथ ही नए अवसर की भी प्राप्ति होगी। इस दौरान जीवनसाथी का साथ व सहयोग बना रहेगा।