फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से बनेगा चतुर्ग्रही योग, किन राशियों के लिए शुभ रहेगी मकर संक्रांति

Thu, 14 Jan 2021 08:26 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 14 Jan 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2021 sun transit in makar rashi impact on all zodiac sign
मकर संक्रांति 2021: मकर राशि में सूर्य के प्रवेश को देवताओं के दिन का प्रातःकाल माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

भगवान सूर्य 14 जनवरी की सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये पहले से विराजमान बुध, गुरु और शनि के साथ युति करेंगे। इस प्रकार चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। मकर राशि में प्रवेश करते ही इनकी उत्तरायण की यात्रा भी आरंभ हो जाएगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीच राशिगतसंज्ञक तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन और तीन अन्य ग्रहों के साथ ही इनकी युति का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

makar sankranti 2021 sun transit in makar rashi impact on all zodiac sign
राशि

मेष राशि
राशि से दशम कर्म भाव में बन रहा चतुर्ग्रही योग पुरुषों तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। महिला वर्ग को कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए भी योग उत्तम रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा आयके साधन बढ़ेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। विदेशी कंपनियों में भी नौकरी के लिए आवेदन करने की दृष्टि से गोचर उत्तम रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा, समय अच्छा है लाभ उठाएं।

makar sankranti 2021 sun transit in makar rashi impact on all zodiac sign
राशि

वृषभ राशि
राशि से भाग्य भाव में बन रहा गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो ये योग उत्तम रहेगा ही धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2021 sun transit in makar rashi impact on all zodiac sign
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से अष्टम भाव में बन रहा चतुर्ग्रही योग अलग तरह की चुनौतियां पेश करेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी किंतु कार्य-व्यापार की दृष्टि से इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आकस्मिक खर्च और धन हानि की संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन
makar sankranti 2021 sun transit in makar rashi impact on all zodiac sign
राशि

कर्क राशि
राशि से सप्तम भाव में सूर्य के साथ बनने वाला चतुर्ग्रही योग कई तरह के मिले-जुले फल देगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से योग उत्तम रहेगा लेकिन साझा व्यापार करने से बचना पड़ेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। महिला वर्ग को कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा किंतु कार्यक्षेत्र में नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed