Mahalaxmi Raj Yoga: 07 मार्च को दो प्रमुख ग्रहों के मिलन से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं और इस दौरान कई तरह के शुभ राजयोग भी बनते हैं। जब भी दो ग्रहों की युति होती है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है। आपको बता दें 07 मार्च को धरती पुत्र कहे जाने वाले सेनापति मंगल और चंद्रमा की युति मिथुन राशि में होगी। मंगल अभी मिथुन राशि में है और 07 मार्च को चंद्रमा भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से मिथुन राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते है कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
Mahalaxmi Raj Yoga: मंगल-चंद्रमा युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशि वालों को हो सकता है अचानक धन लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:25 PM IST
सार
07 मार्च को मंगल-चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशि के जातकों को बहुत अच्छा लाभ मिलने के योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन