फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samudrik Shastra: घर में छिपकली का अंडा दिखना किस बात का है संकेत? जानिए शुभ है या अशुभ

Fri, 30 Aug 2024 02:52 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
Lizard Eggs In House Good Or Bad What Ghar Me Chipkali Ka Anda Dena Shubh Ya Ashubh
घर में छिपकली का अंडा दिखना किस बात का है संकेत? - फोटो : Istock

Lizard In House Good Or Bad: अक्सर घरों में छिपकली देखने को मिल जाती हैं। इसे देखते ही लोग इसे घर से बाहर भगाने के लिए झाड़ू, डंडे आदि उठा लेते हैं। आपने भी कभी न कभी घर के कमरे, बालकनी, बाथरूम या किचन की दीवारों पर छिपकली देखी होगी। कई बार ये छिपकली अंडे भी दे देती है, जो बेहद छोटे और सफेद रंग के नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में छिपकली या उसके अंडे का दिखना किसी बात का संकेत देता है। आइए जानते हैं कि घर में छिपकली के अंडे का दिखना शुभ माना गया है या अशुभ?

आपको बता दें कि छिपकली का संबंध मां लक्ष्मी से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र का कहना हैं कि घर में छिपकली या उसके अंडों का नजर आना भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि घर में छिपकली या उसके अंडे का दिखना किस बात की ओर इशारा करता है?

Lizard Eggs In House Good Or Bad What Ghar Me Chipkali Ka Anda Dena Shubh Ya Ashubh
घर में छिपकली का अंडा दिखना किस बात का है संकेत? - फोटो : istock

छिपकली का दिखना शुभ या अशुभ?
मान्यता है कि यदि घर में दो छिपकलियां एक साथ नजर आ जाएं और ये छिपकली प्रेम मुद्रा में हैं तो यह किसी बाहरी व्यक्ति के आपसे जुड़ने का संकेत देता है। इसे एक शुभ संकेत माना जा सकता है। 

Lizard Eggs In House Good Or Bad What Ghar Me Chipkali Ka Anda Dena Shubh Ya Ashubh
घर में छिपकली का अंडा दिखना किस बात का है संकेत? - फोटो : istock

अगर घर में दो या अधिक छिपकलियां आपस में लड़ती नजर आती हैं, तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। छिपकलियों का लड़ना परिवार के बीच मनमुटाव पेदा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lizard Eggs In House Good Or Bad What Ghar Me Chipkali Ka Anda Dena Shubh Ya Ashubh
घर में छिपकली का अंडा दिखना किस बात का है संकेत? - फोटो : Istock

घर में छिपकली का अंडा दिखना
आमतौर पर छिपकली के अंडे ऐसी जगह पर होते हैं, जहां वह जल्दी नजर नहीं आते। अगर आपको अपने घर में कहीं भी छिपकली के अंडे दिखते हैं तो इसे शुभ माना जाता है। सपने में छिपकली के अंडे दिखना भी शुभ माना गया है। निश्चित रूप से इसे लक्ष्य की प्राप्ति का संकेत माना जा सकता है।
 
विज्ञापन
Lizard Eggs In House Good Or Bad What Ghar Me Chipkali Ka Anda Dena Shubh Ya Ashubh
घर में छिपकली का अंडा दिखना किस बात का है संकेत? - फोटो : Istock

सपने में छिपकली को अंडे देते देखना आपके लक्ष्यों और इच्छाओं की ओर इशारा करता है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके ऊपर अधिक बोझ हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप जल्द ही एक नए करियर, नए घर या एक नए जीवन में प्रवेश कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed